चोर का पीछा करते समय गोली लगने से घायल राजस्थान पुलिसकर्मी की मौत
जयपुर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के दौसा में एक बाइक चोर का पीछा करते समय गोलीबारी में घायल जिला विशेष टीम (डीएसटी) के कांस्टेबल प्रह्लाद सिंह (34) ने शुक्रवार को यहां एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया।