यूपी के कानपुर में पेशकार ने फर्जीवाड़ा करके तैयार किया जमानत का आदेश
कानपुर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पॉक्सो कोर्ट में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कोर्ट द्वारा जमानत निरस्त करने के आदेश की कूटरचना कर जमानत स्वीकृत का आदेश बनाया गया और जमानतें स्वीकृत कराकर आरोपी को जेल से रिहा करवा दिया गया।