कर्नाटक में सरकारी छात्रावास में मृत पाई गई नाबालिग लड़की
चिक्कमगलुरु (कर्नाटक), 27 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा शहर में एक सरकारी छात्रावास में गुरुवार को एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।
चिक्कमगलुरु (कर्नाटक), 27 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा शहर में एक सरकारी छात्रावास में गुरुवार को एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।
गाजियाबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाने का शौक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंचा रहा है। लेकिन फिर भी युवा तेज गाड़ियों पर स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गाजियाबाद में बीती रात तेज रफ्तार से चल रही एक कार की खिड़कियों से बाहर लटक कर स्टंटबाजी करते हुए कुछ युवकों का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कार की नंबर प्लेट से कार मालिक तक पहुंच कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और उनकी कार सीज की है।
रांची, 27 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड में हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के बरसोत में अपराधी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक एटीएम उखाड़ ले गए। वे एटीएम के पास खड़ी एक पिकअप सवारी गाड़ी भी ले गए।
रांची, 27 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में सीपीआईएम के नेता सुभाष मुंडा की हत्या के खिलाफ जनाक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार रात आठ बजे बाइक पर आए अपराधियों ने उनपर उस वक्त गोलियों की बारिश कर दी थी, जब वे रांची के दलादिली चौक के पास अपने दफ्तर में बैठे थे। उनकी हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैली और देखते-देखते सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए।
कटिहार, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार के बारसोई में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को लोगों के उग्र प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दूसरे युवक ने बुधवार की रात अस्पताल में दम तोड दिया।
गांधीनगर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात में सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाईवे दुर्घटना में शामिल आरोपी तात्या पटेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक स्थानीय किसान ने उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का एक और केस दर्ज कराया है।
मुजफ्फरपुर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने के आरोप में अहमदाबाद साइबर थाने की पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गुवाहाटी, 25 जुलाई (आईएएनएस)। असम के गोलाघाट कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों की हत्या करने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुजफ्फरपुर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके दो निजी सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में मृतक शाही की पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए मामले के बाद पुलिस इस घटना के पीछे प्रॉपर्टी लेनदेन में विवाद और रंगदारी का मामला मान रही है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल अब भी है कि इस घटना का सूत्रधार कौन है।
ग्रेटर नोएडा, 24 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के मामले में फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस ने उनसे आधार कार्ड बनाने वाले कई सामान भी बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए लोग सचिन के एक रिश्तेदार के रिश्तेदार हैं। इन्हें बुलंदशहर के अहमदगढ़ के जनसेवा केंद्र से हिरासत में लिया गया है।