मप्र में दलित हत्या पर कांग्रेस हमलावर, आरोपी के मंत्री प्रतिनिधि होने का आरोप
भोपाल, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित की हत्या ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस ने जांच दल भेजकर हत्या का आरोप भाजपा से जुड़े नेता के करीबी पर लगाया है तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने हत्या में शामिल आरोपी को मंत्री भूपेद्र सिंह का कृषि उपज मंडी प्रतिनिधि होने का आरोप लगा दिया।