इंदौर में गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में इंजीनियर की हत्या
इंदौर, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में दो बदमाशों ने चाकू घोंपकर सिविल इंजीनियर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।