पुलिस मुठभेड़़ में एक बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 31 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गोली लगने सेे घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। वह लूट के कई मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर 10 हजार का इनाम था।