भारतीय छात्रा को टक्कर मारने के बाद उसका मजाक उड़ा रहा आरोपी पुलिस अधिकारी, वीडियो वायरल
न्यूयॉर्क, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से एक भारतीय छात्रा की मौत के मामले में एक बॉडी कैमरा फुटेज की जांच चल रही है। इस फुटेज में छात्रा को टक्कर मारने के बाद पुलिस अधिकारी को फोन कॉल पर हंसते और मजाक करते हुए देखा जा सकता है।