मंदिर के दानपात्र से कर रहे थे चोरी, पुजारी और सेवादारों ने दो को पकड़ा, खूब की धुनाई, पुलिस को सौंपा
गाजियाबाद, 26 सितंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन स्थित एक मंदिर में दानपात्र में देर रात करीब 2 बजे चोरों ने चोरी का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से दो चोरों को मंदिर के पुजारी और सेवादारों ने पकड़ा और जमकर धुनाई की। चोर दानपात्र का ताला तोड़कर पैसे चुरा रहे थे।