दरोगा ने थाने में 2.5 लाख के लेन-देन का बनाया वीडियो, कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर
नोएडा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस पर एक के बाद एक कई दाग लगते नजर आ रहे हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा के सेक्टर-113 थाने में ढाई लाख रुपए के लेन-देन का वीडियो सामने आने और संबंधित एसएचओ पर 2 लाख रुपये घूस लेने के आरोप लगने के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया है।