कांग्रेस विधायक मामन खान की फिर बढ़ी मुसीबत, महिला ने किया पत्नी होने का दावा
गुरुग्राम, 23 अगस्त (आईएएनएस)। नूंह में हुई झड़प के बाद से चर्चा में आए फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की मुसीबत अब और बढ़ गई है। एक महिला ने अब मामन खान की पत्नी होने का दावा किया है। जिसको लेेकर विधायक की पत्नी ने गुरुग्राम पुलिस से शिकायत की है।