मणिपुर : 2 छात्रों की हत्या के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान 34 घायल
इंफाल, 26 सितंबर (आईएएनएस) अज्ञात हथियारबंद हमलावरों द्वारा दो युवा छात्रों की हत्या के विरोध में मंगलवार को इंफाल में सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतरे। सुरक्षा बलों के साथ झड़प में लड़कियों सहित कम से कम 34 छात्र घायल हो गए।