नोएडा प्राधिकरण के 200 करोड़ एफडी मामले में सभी को क्लीन चिट, ईओडब्ल्यू करेगा जांच

IANS | October 25, 2023 12:14 PM

नोएडा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा प्राधिकरण में 200 करोड़ की एफडी बैंक में जमा करने और फिर उसे जालसाजों द्वारा निकालने के मामले की जांच अब इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) करेगा। इस पूरी घटना में तकरीबन 2 महीने की जांच के बाद नोएडा प्राधिकरण ने अपने सभी अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी है और पुलिस ने भी नोएडा अथॉरिटी के किसी अधिकारी को फिलहाल गिरफ्तार भी नहीं किया है और ना ही इसमें किसी के मिलीभगत होने का खुलासा किया है।

मेरठ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तीमारदारों से की मारपीट, वीडियो वायरल

IANS | October 24, 2023 1:57 PM

मेरठ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में सोमवार देर रात किसी बात को लेकर डॉक्टरों ने तीमारदारों से मारपीट की। इसका एक वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया।

ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल

IANS | October 24, 2023 9:13 AM

साओ पाउलो, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के शहर साओ पाउलो में एक स्कूल में 15 वर्षीय छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

'हमास ने बंधकों को गाजा लाने के लिए आतंकियों को अपाॅर्टमेंट व 10 हजार डॉलर की पेशकश की थी' (इज़राइल से आईएएनएस)

IANS | October 24, 2023 8:25 AM

तेल अवीव, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक इजरायली सुरक्षा एजेंसी ने हमास के नुखबा बल के गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान किए गए खुलासे का हवाला देते हुए कहा है कि हमास अपने आतंकवादियों को एक बंधक को गाजा में लाने के लिए 10 हजार डॉलर नकद और एक अपाॅर्टमेंट की पेशकश कर रहा था।

एटीएम कार्ड पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाने पर आरबीआई ने मुंबई के एक बैंक पर लगाया जुर्माना

IANS | October 23, 2023 6:25 PM

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। आरबीआई ने एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई पर 13.3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक आरबीआई के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट में एटीएम कार्ड के लिए वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज ले रहा था।

दिल्‍ली : विदेश भेजने के नाम पर 900 से ज्‍यादा लोगों को ठगने के आरोप में 7 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

IANS | October 23, 2023 6:02 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को सात लोगों की गिरफ्तारी के साथ धोखाधड़ी के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है, जो लोगों को वीजा और खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगते थे।

बंगाल राशन वितरण मामला: ईडी ने गिरफ्तार कारोबारी के हवाला लिंक का पता लगाया

IANS | October 23, 2023 5:35 PM

कोलकाता, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये की राशन वितरण अनियमितता की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस कथित घोटाले में एजेंसी द्वारा गिरफ्तार कोलकाता के व्यवसायी बकीबुर रहमान के हवाला लिंक का पता लगाया है।

श्रीलंका मानव तस्करी मामले में कुख्यात तस्कर सहित दो चढ़े एनआईए के हत्थे

IANS | October 22, 2023 6:33 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मोहम्मद इमरान खान उर्फ हाजा नजरबीडेन को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने रविवार को कहा कि खान क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का लंबा इतिहास रखने वाला एक कुख्यात तस्कर है और श्रीलंकाई मानव तस्करी मामले में एक प्रमुख व्यक्ति है।

यूपी पुलिस की एक 'चूक' के चलते व्यक्ति ने जेल में बिताए 10 दिन

IANS | October 22, 2023 4:12 PM

कानपुर, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की घाटमपुर पुलिस की एक 'चूक' के कारण एक व्यक्ति को दस दिन जेल में बिताने पड़े।

पीएनबी घोटाले से भी बड़े 16,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी ने उड़ाए होश

IANS | October 22, 2023 11:27 AM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक डिजिटल भुगतान कंपनी ने रोजाना किए जाने वाले लाखों लोगों में से एक लेनदेन पर नजर डाली, तो पता लगा कि यह 16,180 करोड़ रुपये से ज्यादा के धोखाधड़ी वाला लेनदेन है। यह जनवरी 2018 के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से भी बड़ा था, जिसमें शीर्ष हीरा व्यापारी शामिल थे। इस मामले ने ठाणे पुलिस को चक्कर में डाल दिया।