बिहार के गोपालगंज में पांच दिनों से लापता पुजारी का मिला शव, लोगों का हंगामा, पुलिस पर पथराव
गोपालगंज, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र से सोमवार से लापता एक मंदिर के पुजारी का शव झाड़ियों से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद लोग सड़क पर उतर गए और जमकर हंगामा किया।