कासगंज में मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्कर गिरफ्तार, गाजियाबाद में भी एक बदमाश घायल

IANS | August 20, 2026 8:35 AM

कासगंज/गाजियाबाद, 20 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कासगंज और गाजियाबाद में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ के दो मामले सामने आए हैं। कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक चेन स्नैचर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सरकारी फंड के इस्तेमाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : प्रफुल पानशेरिया

IANS | August 19, 2026 3:08 PM

गांधीनगर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने अधिकारियों के खिलाफ पुलिस शिकायत और अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब पता चला कि भावनगर जिले के पालीताना में एक अस्पताल के लिए मंजूर की गई 2.55 लाख लीटर क्षमता वाली भूमिगत पानी की टंकी का निर्माण ही नहीं किया गया था जबकि इसके लिए 50.43 लाख रुपए का बिल मंजूरी के लिए जमा किया गया था।

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

IANS | August 18, 2026 9:50 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) टेंडर में बड़े घोटाले के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में जीएनसीटीडी के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन, डीजेबी के पूर्व सीईओ आईएएस उदित प्रकाश राय, डीजेबी के पूर्व कॉन्ट्रैक्टुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव और तीन प्राइवेट कंपनियों के मालिक शामिल हैं।

महाराष्ट्र में रक्षा बंधन से 'धर्म स्वतंत्रता कानून' प्रभाव में, जबरन धर्मांतरण कराया तो सात साल तक की सजा

IANS | August 18, 2026 9:26 PM

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने राज्य में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026 लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। गृह विभाग से 17 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह कानून 28 अगस्त 2026 से प्रभावी हो जाएगा। राज्य सरकार ने अधिनियम की धारा 1(2) के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए इसके लागू होने की तारीख निर्धारित की है।

गुजरात: निवेश के नाम पर 1.52 करोड़ रुपए की ठगी में मास्टरमाइंड रियाज गिरफ्तार

IANS | August 18, 2026 2:04 PM

सूरत, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सूरत साइबर क्राइम पुलिस ने 1.52 करोड़ रुपए के ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के मामले में मास्टरमाइंड को देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रियाज उर्फ शोएब मिर्जा (32) के तौर पर की है।

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, साइबर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

IANS | August 17, 2026 5:51 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा अपनी फिल्मों में समाज और आम जिंदगी से जुड़े मुद्दों को अलग नजरिए से दिखाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर चर्चा में हैं। सुधीर मिश्रा का दावा है कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है और वह अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। मामले को लेकर उन्होंने साइबर क्राइम में शिकायत भी दर्ज कराई है।

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की रेप केस में जमानत रद्द, कोर्ट ने तीन दिन की हिरासत में भेजा

IANS | August 11, 2026 5:00 PM

हुबली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ती गई हैं। शादी का झांसा देकर रेप के आरोप से जुड़े मामले में अभिषेक मंगलवार को चिनसुराह की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश हुए, जहां उनकी जमानत रद्द कर दी गई। कोर्ट ने बंगाल के क्रिकेटर को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

हुबली में क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

IANS | August 11, 2026 4:03 PM

हुबली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को मंगलवार सुबह हुबली में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शादी का झांसा देकर रेप के आरोप से जुड़े मामले में हुई है।

सौरव गांगुली समेत पत्नी को जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

IANS | August 10, 2026 10:22 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष की निजी सचिव की तरफ से ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

कनाडा में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की हत्या मामले में एक्शन, अब्दुल गफूरी नाम का शख्स गिरफ्तार

IANS | August 9, 2026 12:05 PM

टोरंटो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा के टोरंटो में 30 साल की एक भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या के महीनों बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुलिस ने उसके पार्टनर 32 साल के अब्दुल गफूरी को गिरफ्तार कर लिया है।