ईडी ने रिलायंस पावर की 2,032 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कीं

IANS | October 14, 2026 7:01 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच इकाई ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस पावर लिमिटेड (आरपीएल) की भारत में 2,032.81 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियां जब्त की हैं।

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड : साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा, सौरभ के परिजन बोले- 'लटकते देखना चाहते हैं'

IANS | October 14, 2026 6:05 PM

मेरठ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई। यह मामला नीले ड्रम में सौरभ का शव मिलने के बाद देशभर में सुर्खियों में आया था।

नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ के परिजनों ने मुस्कान और साहिल को फांसी देने की मांग की

IANS | October 14, 2026 12:03 PM

मेरठ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित 'नीले ड्रम' हत्याकांड मामले में बुधवार को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। मामले में दोषी ठहराई गई मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कोर्ट सजा सुनाएगा। दोनों पर मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या का आरोप है। सौरभ के परिजनों ने दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि आवश्यक हुआ तो वे इस मामले में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करेंगे।

पंजाब : परविंदर सिंह की हत्या पर नितिन नवीन ने 'आप' सरकार को घेरा, कहा- शासन की गंभीर विफलता

IANS | October 13, 2026 6:44 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या किया जाना राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को उजागर करता है। उन्होंने इसे शासन की गंभीर विफलता बताया।

एएसआई इकबाल सिंह के परिवार को मिलेगी 2 करोड़ की आर्थिक सहायता, सीएम भगवंत मान ने 1 करोड़ का किया ऐलान

IANS | October 13, 2026 1:37 PM

तरनतारन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की ओर से भी परिवार को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि दी जाएगी। इस तरह परिवार को कुल दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

IANS | October 11, 2026 10:59 AM

बुलंदशहर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी में पुलिस और स्वाट टीम की पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गैंग सरगना शहजाद और शाहरुख घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, तीन चाकू, कारतूस, एक वाहन, चोरी की दो भैंस और 95 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

मध्य प्रदेश: नीलोफर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

IANS | October 3, 2026 6:53 PM

भोपाल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खरगोन के चर्चित नीलोफर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक महीने से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी नईम खान फतेह को खरगोन पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है।

नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'

IANS | October 3, 2026 11:26 AM

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किए से वापस लाने में कामयाबी हासिल की है।

गुवाहाटी नाइटक्लब में महिला से बर्बरता, कपड़े उतरवाकर पिटाई का आरोप, हिरासत में मैनेजर, जांच जारी

IANS | October 3, 2026 10:38 AM

गुवाहाटी, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने उस भयानक घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब के बाउंसरों ने कथित तौर पर एक महिला के कपड़े उतार दिए और उसकी पिटाई की।

कोस्ट गार्ड-एटीएस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 हजार करोड़ के ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा

IANS | September 30, 2026 9:54 AM

अहमदाबाद, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) ने अरब सागर में समुद्र के रास्ते नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। उन्होंने 526 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला नशीला पदार्थ जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक है।