मारपीट के आरोपों में वसूली की साजिश, एफआईआर परेशान करने वाला: शशांक सिंह
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। आईपीएल की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने रविवार को अपने परिवार से जुड़े एक हालिया विवाद के बारे में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनकी सार्वजनिक छवि को खराब करने के लिए एक झूठी 'एफआईआर' दर्ज कराई गई है। इसके माध्यम से जबरन वसूली की साजिश की गई है।