गैंगरेप मामले में राहुल गांधी का अमित शाह और योगी सरकार पर निशाना, बोले-'अपराध पर डाला जा रहा पर्दा'

IANS | September 1, 2026 1:37 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर मंगलवार को केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया है कि पहले की तरह इस मामले में भी दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की जवाबदेही तय नहीं होगी तथा अपराध पर पर्दा डाल दिया जाएगा।

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने किया दो शूटरों का एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मी घायल

IANS | August 31, 2026 7:34 AM

शामली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने सोमवार को हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो संदिग्ध हत्यारों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने से पहले संदिग्ध हत्यारों ने अपराधी राहुल का नाम लिया है।

संचार साथी पोर्टल की बड़ी सफलता, जुलाई में 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद: सरकार

IANS | August 28, 2026 8:08 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की प्रमुख नागरिक-केंद्रित पहल 'संचार साथी' ने जुलाई 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट बरामद करने में मदद की है। संचार मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह पहली बार है जब इस मंच के जरिए एक ही महीने में बरामद किए गए मोबाइल फोनों की संख्या 75,000 के आंकड़े को पार कर गई है।

डीएचएफएल बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 51.75 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज

IANS | August 28, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) और उसके प्रमोटरों से जुड़े 34,615 करोड़ रुपए के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 51.75 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज कर दी है। एजेंसी ने कहा कि यह राशि अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) से संबंधित है और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान इसका पता चला है।

मुंबई : प्रेमी ने प्रेमिका को पास कराने के लिए पेपर किया लीक, ब्रेकअप के बाद खुद ही कर दी शिकायत

IANS | August 26, 2026 10:36 PM

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीएससी) द्वारा आयोजित ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन अधिकारी भी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

IANS | August 26, 2026 9:56 PM

शामली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार शाम की है, जब अंकित जिम से निकल रहे थे।

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

IANS | August 25, 2026 10:21 PM

चंडीगढ़, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' और 'स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड' के डायरेक्टर्स को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मनीमाजरा में प्रस्तावित 'बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम' से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में जारी किया गया है।

बिहार : खान सर पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जान से मारने की कोशिश का दावा

IANS | August 25, 2026 10:14 PM

पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। पटना में शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हुस्नारा खातून नामक महिला का आरोप है कि उसे खान सर से जान का खतरा है और इसी आशंका के चलते उसने पुलिस थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।

विदिशा : गणेश मंदिर से सरकारी रेलिंग चोरी, पुलिस के इनकार पर प्रियांक कानूनगो ने उठाए सवाल

IANS | August 20, 2026 8:30 PM

विदिशा, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विदिशा के गणेश मंदिर से पर्यटन विभाग द्वारा लगाई गई सरकारी रेलिंग चोरी होने से जुड़े मामले पर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

अंबेडकरनगर जाएगा सपा का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की मौत मामले में लेगा जानकारी

IANS | August 20, 2026 9:57 AM

अंबेडकरनगर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अंबेडकरनगर पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रूढ़ा निवासी आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा के घर जाकर उनकी मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की जानकारी लेगा। इस दौरान सपा नेता शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाएंगे।