गुरुग्राम हिट एंड रन केस : महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

IANS | September 15, 2026 5:45 PM

गुरुग्राम, 15 सितंबर (आईएएनएस)। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्याण बैंसला के रूप में हुई है।

दिशा सालियान के पिता का दावा, आदित्य ठाकरे समेत इन बड़े नामों के खिलाफ हैं पुख्ता सबूत

IANS | September 14, 2026 9:35 PM

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। दिशा सालियान मौत मामले में सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद नया मोड़ आ गया है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने दावा किया है कि उनके पास आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, सचिन वाजे, परमबीर सिंह और रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

बुजुर्गों को बैंक से निकलते ही बनाता था निशाना, 80 हजार की स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

IANS | September 13, 2026 1:07 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गरी सेल ने बैंक से नकदी निकालने वाले लोगों खासकर बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले एक कुख्यात स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 9 सितंबर को छावला इलाके में हुई स्नैचिंग की वारदात में शामिल होने की बात बताई है।

सोमालिया में फिर लौट रहे समुद्री लुटेरे, भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

IANS | September 8, 2026 6:46 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। हिंद महासागर की लहरों पर एक पुराना खतरा फिर सवार हो रहा है। सोमालिया के तट के आसपास कभी खौफ का पर्याय रहे पाइरेट्स यानी समुद्री डाकू करीब एक दशक की अपेक्षाकृत शांति के बाद दोबारा एक्शन में आ गए हैं। अप्रैल 2026 के अंत से अब तक कई जहाजों के अपहरण की घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

बीकेसी घुसपैठ केस : कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 11 सितंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजा (लीड-1)

IANS | September 8, 2026 6:41 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बीकेसी के जियो वर्ल्ड प्लाजा में फर्जी पीएमओ आईडी लेकर घुसने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से आरोपियों की 4 दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 11 सितंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है।

गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

IANS | September 6, 2026 12:47 PM

गांधीनगर, 5 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात की समुद्री सीमा देश में सबसे लंबी है। राज्य को पूरी तरह से 'नशा-मुक्त' बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में गुजरात पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है। पुलिस ने गुजरात और दूसरे राज्यों के युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए काम किया है। इसी कोशिश के तहत अब गुजरात के हर जिले और शहर में खास 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' (एएनडब्ल्यू) काम करना शुरू करेंगे।

लोन के लिए बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई नेटवर्थ, सीबीआई ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लोन फ्रॉड मामले में सुभाष चंद्रा के खिलाफ दर्ज किया केस

IANS | September 5, 2026 6:54 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। सीबीआई ने लोन के लिए बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई नेट वर्थ के सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कारोबारी सुभाष चंद्रा और सात अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। इस वजह से एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को कथित तौर पर 1,322 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

'परिवार से तय होगा रोकथाम, घर से तय करें परवरिश', दिल्ली स्लीपर बस गैंगरेप पर किरण बेदी

IANS | September 2, 2026 9:22 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में एक स्लीपर बस में कथित गैंगरेप की घटना पर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए बेहतर रोकथाम, ड्राइवर वेरिफिकेशन और सख्ती बरतने की मांग की है।

जुबीन गर्ग मौत मामला: असम एसोसिएशन के सदस्य ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, सितंबर 2025 में यॉट पर थे मौजूद

IANS | September 2, 2026 2:58 PM

गुवाहाटी, 2 सितंबर (आईएएनएस)। सिंगर और म्यूजिशियन जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बुधवार को सुनवाई के दौरान एक अहम गवाह कोर्ट के सामने पेश हुआ। सिंगापुर में असम एसोसिएशन से जुड़े परीक्षित शर्मा ने गुवाहाटी की स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, गृह मंत्रालय से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

IANS | September 1, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव आलोक कुमार सिंह ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर तत्काल जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है।