आईपीएस पूरन कुमार सुसाइड केस : जांच के लिए 6 सदस्यीय एसआईटी का गठन, चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार करेंगे नेतृत्व
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। टीम का नेतृत्व चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार करेंगे। इनके अलावा पांच आईपीएस और सीपीएस अधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है।