रांची में जमीन घोटाले को लेकर छह ठिकानों पर ईडी कर रही छापेमारी
रांची, 23 सितंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शहर के छह से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
रांची, 23 सितंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शहर के छह से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
देवघर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर बाजार में सोमवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने शहर के राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में धावा बोलकर लाखों रुपए कैश और बड़ी मात्रा में जेवरात लूट लिए।
धनबाद, 22 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद स्थित वासेपुर इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आंगनबाड़ी केंद्र के सेप्टिक टैंक से एक युवक का शव बरामद हुआ।
गिरिडीह, 21 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह शहर में एक दर्दनाक हादसे में दो साल के मासूम की नाले में बह जाने से मौत हो गई। घटना के करीब 18 घंटे बाद रविवार दोपहर बच्चे का शव बरामद किया गया।
लखनऊ, 20 सितंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'महिला सुरक्षा' पर बोलते हुए अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई महिला सुरक्षा में सेंध लगाएगा या महिला सम्मान में बाधक होगा, उसके सामने संकट की चुनौती खड़ी होगी।
नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को 2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद, शरजील इमाम, मीरान हैदर और गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। इस मामले पर सोमवार को अगली सुनवाई होगी।
दुर्ग/भिलाई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। कथित कस्टम मिलिंग घोटाले केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को भिलाई के हुडको में छापेमारी की। चार सदस्यीय ईडी टीम सुबह करीब 6 बजे भिलाई पहुंची और सुधाकर रावके के ठिकानों पर तलाशी और पूछताछ शुरू की।
मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मालेगांव में साल 2008 में हुए विस्फोट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक अहम टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल करने का अधिकार हर किसी को नहीं है। यह अधिकार उन्हीं को है जो ट्रायल में गवाह रहे हों या सीधे तौर पर पीड़ित पक्ष से जुड़े हों।
हल्द्वानी, 16 सितंबर (आईएएनएस)। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने 8 सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्रों को बंद कर दिया है। इन केंद्रों को बिना अनुमति संचालित करने और सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर अवैध दस्तावेज तैयार करने जैसी गतिविधियां की जा रही थीं।
हजारीबाग, 15 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन में सोमवार सुबह एक करोड़ के इनामी माओवादी नक्सली सहदेव सोरन उर्फ प्रवेश सहित कुल तीन नक्सली मारे गए।