महिला टेस्ट मैच: क्रांति गौड़ का पंजा, इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर ढेर, भारत के पास 115 रन की लीड

IANS | July 11, 2026 8:01 PM

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मुकाबले के दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर समेटने के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में 115 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड को सस्ते में समेटने में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का अहम योगदान रहा, जिन्होंने पांच विकेट हासिल किए।

पांचवां टी20: भारत ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, सैमसन, शेड्गे की वापसी, वैभव और सुंदर बाहर

IANS | July 11, 2026 7:26 PM

साउथेम्प्टन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 'द रोज बाउल' स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम के ट्रैफिक में फंसने की वजह से टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे न होकर 45 मिनट की देरी से 7:15 में हुआ। मैच की पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी।

पांचवां टी20: भारतीय टीम 'ट्रैफिक' में फंसी, टॉस में हुई 45 मिनट की देरी

IANS | July 11, 2026 7:09 PM

साउथेम्प्टन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथेम्प्टन में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार टॉस शाम 6:30 बजे होना था और मैच की पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जानी थी। लेकिन तय समयानुसार टॉस नहीं हो सका। इसकी वजह टीम इंडिया का 'ट्रैफिक' में फंसना रहा।

रोहित शर्मा की मौजूदगी में मुश्किल दौर आसान था: अभिषेक नायर

IANS | July 11, 2026 5:57 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने टीम के कुछ सबसे मुश्किल पलों में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि रोहित की जिम्मेदारी उठाने की इच्छा और ईमानदारी से बातचीत करके भरोसा बनाने की क्षमता ने दर्दनाक हार के बाद ड्रेसिंग रूम को एक साथ रखने में मदद की।

खराब क्षेत्ररक्षण और बाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरा शीर्ष क्रम भारतीय टीम के लिए चिंताजनक: पार्थिव पटेल

IANS | July 11, 2026 5:39 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड में भी टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का कहना है कि भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण चिंता का विषय है। लगातार कैच छूटना एक ट्रेंड बन गया है।

न्यूजीलैंड दिलदार देश, मेजर ध्यानचंद, रचिन, सोढ़ी और पटेल को मिला सम्मान: पीएम मोदी

IANS | July 11, 2026 3:15 PM

ऑकलैंड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान शुक्रवार को ऑकलैंड में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को ऐसा देश बताया, जहां दूसरे राष्ट्र से संबंधित प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाता है और उसे अवसर दिया जाता है। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल के क्षेत्र में साझेदारी पर भी जोर दिया।

भारत बनाम इंग्लैंड: पांचवें टी20 में दांव पर होगी नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

IANS | July 11, 2026 9:31 AM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथैम्पटन के द रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सामने आईसीसी रैंकिंग में विश्व की नंबर एक टी20 टीम बने रहने की चुनौती होगी।

मंधाना-हरमनप्रीत की अर्धशतकीय पारी, भारतीय टीम के नाम रहा लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन

IANS | July 11, 2026 7:51 AM

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। पहली पारी में 285 रन बनाने के बाद भारत ने दिन का खेल खत्म होने से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा झटका भी दे दिया है।

हेली मैथ्यूज का शतक, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में आयरलैंड को 9 विकेट से हराया

IANS | July 11, 2026 12:01 AM

ब्रेडी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे में आयरलैंड को 9 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस बड़ी जीत में कप्तान हेली मैथ्यूज ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लॉर्ड्स टेस्ट: मंधाना, हरमन और दीप्ति का अर्धशतक, भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए

IANS | July 10, 2026 10:52 PM

लॉर्ड्स, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में शुक्रवार से शुरू हुए टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम की पहली पारी 285 रन पर सिमट गई।