बीबीएल 2026 के उद्घाटन मैच की मेजबानी देने के लिए बीसीसीआई और सीए का आभार: यू भगवानदास राव

IANS | July 10, 2026 8:27 PM

चेन्नई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वहां के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज के साथ संयुक्त रूप से घोषणा की थी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा संचालित बिग बैश लीग (बीबीएल) के 16वें सीजन का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के मानद सचिव यू भगवानदास राव ने इस पर प्रसन्नता जताई है।

एनजीटी ने तीन स्टेडियमों में क्रिकेट गतिविधि पर रोक लगाई, 17 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई

IANS | July 10, 2026 7:12 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भूजल के इस्तेमाल और जल संरक्षण से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर देश के तीन प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया है कि उसकी अनुमति के बिना इन स्टेडियमों में कोई भी खेल आयोजन नहीं किया जाएगा। यह आदेश अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगा।

लॉर्ड्स टेस्ट: मंधाना का अर्धशतक, लंच तक भारत ने 3 विकेट पर 122 रन बनाए

IANS | July 10, 2026 6:20 PM

लॉर्ड्स, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लॉर्ड्स पहली बार महिला टेस्ट की मेजबानी कर रहा है, इसलिए भी ये टेस्ट यादगार है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट: नगारवा वनडे और टेस्ट, रजा टी20 के कप्तान बने रहेंगे, नकोमो को महिला टीम की कमान

IANS | July 10, 2026 5:51 PM

हरारे, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपनी पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पुरुषों की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करते रहेंगे। महिला टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर जोसेफिन नकोमो को दी गई है।

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को भेंट की 20 साल पुरानी तस्वीर

IANS | July 10, 2026 4:48 PM

मेलबर्न, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान शुक्रवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट की दुनिया के महानतम कप्तानों में से एक स्टीव वॉ से मुलाकात की और उन्हें एक बेहद पुरानी तस्वीर उपहार स्वरूप भेंट की।

चेन्नई में बीबीएल मैच, भारत-ऑस्ट्रेलिया के खेल रिश्तों को बढ़ावा, जानिए एमसीजी में पीएम मोदी के कार्यक्रम की खास बातें

IANS | July 10, 2026 1:32 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज संग मिलकर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं और ऐलान किए।

चेन्नई में खेला जाएगा बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मुकाबला, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी पर्थ स्कॉर्चर्स से भिड़ंत

IANS | July 10, 2026 9:27 AM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) 2026-27 की शुरुआत भारत से होगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड: 2019 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, टीम इंडिया को मिली टी20 में तीसरी सबसे बड़ी हार

IANS | July 10, 2026 7:37 AM

ब्रिस्टल, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में मिली हार के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज गंवा दी है। पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने अब 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा।

बल्लेबाजों का फिर निराशाजनक प्रदर्शन, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार जीती टी20 सीरीज

IANS | July 10, 2026 7:17 AM

ब्रिस्टल, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को चौथे टी20 इंटनरेशनल मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय सीरीज (दो या उससे अधिक मैच) जीती है।

चौथा टी20: साल्ट-ब्रूक की अटूट शतकीय साझेदारी, भारत को 9 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा

IANS | July 10, 2026 1:41 AM

ब्रिस्टल, 10 जुलाई (आईएएनएस)। फिलिप साल्ट और हैरी ब्रूक की अटूट शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ काउंटी ग्राउंड में खेले गए टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है।