बेन करन का शतक, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को दिया 248 रन का लक्ष्य

IANS | July 9, 2026 5:06 PM

हरारे, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सलामी बल्लेबाज बेन करन की शतकीय पारी की बदौलत 247 रन बनाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी के सामने हर गेंदबाज शॉर्ट गेंद के इस्तेमाल की कोशिश करेगा: पार्थिव पटेल

IANS | July 9, 2026 4:25 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना ​​है कि युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शॉर्ट-पिच गेंदबाजी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वैभव के खिलाफ इंग्लैंड का प्लान आईपीएल से ही स्पष्ट था और यह विरोधी गेंदबाजों के लिए पसंदीदा तरीका बना रहेगा।

भारत बनाम इंग्लैंड: ब्रिस्टल में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? 2018 में मिली थी धमाकेदार जीत

IANS | July 9, 2026 10:52 AM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में गुरुवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम अभी 0-2 से पीछे है, और इंग्लैंड को सीरीज जीतने से रोकने के लिए ब्रिस्टल में टीम इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए लिटन दास, परवेज हुसैन को मिली जगह

IANS | July 9, 2026 7:52 AM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज लिटन दास चोट के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। लिटन समय रहते अपने हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में नाकाम रहे हैं, जिसके कारण वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज को मिस करेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ 'टेस्ट' में भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी, जानिए कैसा है रिकॉर्ड?

IANS | July 8, 2026 11:36 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 10 जुलाई से इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। दोनों टीमें साल 1986 से अब तक कुल 15 टेस्ट खेली हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है।

वेस्टइंडीज पर धीमी ओवर-रेट के लिए 10 प्रतिशत जुर्माना लगा, डब्ल्यूटीसी के 2 अंक काटे गए

IANS | July 8, 2026 9:48 PM

एंटीगुआ, 8 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पर श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही टीम के दो महत्वपूर्ण आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक भी काट लिए गए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम घोषित, मिल्टन शुम्बा और न्यूमैन न्यामहुरी को मौका

IANS | July 8, 2026 9:04 PM

हरारे, 8 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 3 टी20 मैचों की घरेलू सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम की कमान सिकंदर रजा के हाथ में है। इस टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जो टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे को सुपर-8 तक पहुंचाने वाले कैंपेन का हिस्सा रहे थे।

सौरव गांगुली को जन्मदिन पर आईसीसी ने दिया तोहफा, पूर्व कप्तान ने अध्यक्ष जय शाह का जताया आभार

IANS | July 8, 2026 8:46 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन (बुधवार) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा सम्मान दिया है। गांगुली को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इसके लिए पूर्व कप्तान ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को धन्यवाद दिया है।

पीएम मोदी का खेल को बढ़ावा देने का प्रयास सराहनीय: सौरव गांगुली

IANS | July 8, 2026 8:13 PM

कोलकाता, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में जाने के कार्यक्रम का स्वागत किया है। पूर्व कप्तान ने पीएम द्वारा क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के फैसले को खेल के लिए अहम बताया।

माता-पिता के त्याग की वजह से कम उम्र में ही क्रिकेट को लेकर मैं गंभीर हो गया था: सैमसन

IANS | July 8, 2026 5:20 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने क्रिकेट के अपने शुरुआती समय को याद किया है। उन्होंने अपने माता-पिता के त्याग और 14 साल की कम उम्र में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और जॉन बुकानन जैसे दिग्गजों के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए ट्रायल देने को याद किया है।