'वैभव का डेब्यू अच्छा, सैमसन को तीसरे नंबर पर रखा जा सकता था': संजय मांजरेकर

IANS | July 5, 2026 7:16 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कराने के टीम मैनेजमेंट के फैसले की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने सैमसन को ड्रॉप करने की जगह प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर खिलाने की बात भी कही।

इंडिया ए ने श्रीलंका ए को दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में 10 विकेट से हराया

IANS | July 5, 2026 5:12 PM

गाले, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की ए टीम ने श्रीलंका ए टीम को दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट (चार दिवसीय) में 10 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम को चौथी पारी में जीत के लिए 33 रन चाहिए थे। टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। साई सुदर्शन, 25, और अमन मोखाड़े, 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने महिला टी20 विश्व कप की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की

IANS | July 5, 2026 4:10 PM

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले टूर्नामेंट की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की है।

संजू सैमसन का योगदान न भूलें, वह मजबूत वापसी करेंगे: अंबाती रायुडू

IANS | July 5, 2026 3:05 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को मैनचेस्टर में टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच से वैभव सूर्यवंशी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। सूर्यवंशी को टीम में लाने के लिए संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन ने बाहर किया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने फैंस से संजू सैमसन के हालिया योगदान को नजरअंदाज न करने की अपील की है।

बाबर आजम फिर बने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का ऐलान

IANS | July 5, 2026 1:41 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की सरजमीं पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम का ऐलान किया है। बाबर आजम को फिर से पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है।

महिला टी20 विश्व कप: फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से पार नहीं पा पाता इंग्लैंड, तीन बार मिल चुकी है खिताबी मैच में हार

IANS | July 5, 2026 12:43 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से पार नहीं पा पाती है और इस बात की गवाही खुद आंकड़े भी दे रहे हैं।

महिला टी20 विश्व कप: फाइनल में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें, पेरी से होगा इंग्लैंड को सबसे बड़ा खतरा

IANS | July 5, 2026 11:52 AM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो खिताबी मैच में अपने प्रदर्शन से मुकाबले का रुख पलट सकती हैं।

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

IANS | July 5, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 8वीं दफा फाइनल का टिकट हासिल किया है, तो घरेलू सरजमीं पर खेल रही इंग्लिश टीम पांचवीं बार खिताबी मैच खेलने उतरेगी।

अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, यह मुकाम हासिल करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर

IANS | July 5, 2026 10:45 AM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अक्षर पटेल का प्रदर्शन गेंद से इस मुकाबले में शानदार रहा। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अक्षर ने बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में श्रीलंका, मेंडिस-सोनल ने खेली दमदार पारी

IANS | July 5, 2026 8:37 AM

एंटीगुआ, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी मेहमान टीम के नाम रहा। 9 विकेट खोकर 549 रन बनाने के बाद श्रीलंका ने अपनी पहली पारी को घोषित किया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं।