विंबलडन देखने पहुंची दीप्ति शर्मा, एमएस धोनी और जोकोविच पर दिया बड़ा बयान

IANS | July 3, 2026 4:37 PM

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है। दीप्ति ने कहा है कि धोनी और जोकोविच में मुश्किल हालात में भी शांत और स्थिर रहने की अनोखी क्षमता है।

सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप में बनीं सर्वाधिक विकेट लेने वाली स्पिनर

IANS | July 3, 2026 7:26 AM

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रनों से हराया। इंग्लैंड ने पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल किया है। इंग्लिश स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन का प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा और उन्होंने 4 ओवर में महज 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

महिला टी20 विश्व कप: साइवर-ब्रंट की कप्तानी पारी, साउथ अफ्रीका को हराकर पांचवीं बार फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

IANS | July 3, 2026 7:21 AM

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 40 रनों से हराया।

हरभजन सिंह: कभी ट्रक ड्राइवर बनने का बना चुके थे मन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज ने बदला नसीब

IANS | July 2, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। हरभजन सिंह की गिनती उन महान ऑफ स्पिन गेंदबाजों के रूप में होती है, जिन्होंने भारत के लिए कई यादगार जीत में अहम भूमिका निभाई। टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट लेने वाले इस पहले भारतीय ऑफ स्पिनर को 'टर्बनेटर' नाम से भी जाना जाता है।

डीपीएल 2026 विमेंस ऑक्शन: परुनिका बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी, ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने चला 14 लाख रुपए का दांव

IANS | July 2, 2026 7:50 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 विमेंस ऑक्शन में बाएं हाथ की स्पिनर परुनिका सिसोदिया सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 14 लाख रुपए में खरीदा। आरुषि गोयल 11 लाख रुपए की कीमत के साथ दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, उन्हें सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने अपने साथ जोड़ा है। टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण के लिए सभी चार फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी टीमें तैयार कर ली हैं।

ईटीपीएल का मुख्य लक्ष्य आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड का विकास होना चाहिए: रविचंद्रन अश्विन

IANS | July 2, 2026 6:41 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का लक्ष्य आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को उच्च-स्तर की टी20 क्रिकेट का लगातार अनुभव देकर उन्हें विकसित करना होना चाहिए। साथ ही खेल को एक बड़े वैश्विक स्टेज के लिए तैयार करना चाहिए।

अनाधिकारिक टेस्ट: भारत-ए के खिलाफ श्रीलंका-ए की मजबूत शुरुआत, शतक की ओर कप्तान सहान

IANS | July 2, 2026 6:03 PM

गाले, 2 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका-ए ने भारत-ए के खिलाफ चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के शुरुआती दिन शानदार शुरुआत की है। मेजबान टीम ने गुरुवार के खेल की समाप्ति तक 85 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था।

टी20 क्रिकेट का कम समय इसके वैश्विक बनने और ओलंपिक में वापसी की वजह: रविचंद्रन अश्विन

IANS | July 2, 2026 5:51 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि टी20 क्रिकेट ने उस फॉर्मेट के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली है जो इस खेल के भविष्य को तय करेगा। दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि वनडे फॉर्मेट के भविष्य पर संशय है।

श्रीलंका दौरे पर 15 से 27 अगस्त के बीच दो टेस्ट मैच खेलेगा भारत

IANS | July 2, 2026 5:23 PM

कोलंबो, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारत अगस्त 2026 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-2027 चक्र का हिस्सा होगी।

ईटीपीएल: हमने ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता दी, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के को-ओनर स्टीव वॉ का बयान

IANS | July 2, 2026 3:59 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा है कि पहले यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) 2026 प्लेयर ड्राफ्ट में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के चयन के पीछे विविधता सबसे बड़ी वजह थी। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी ने जानबूझकर विशेषज्ञ बल्लेबाज के बजाय मल्टी-स्किल्ड क्रिकेटरों को प्राथमिकता दी।