सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

IANS | July 4, 2026 2:51 PM

हैदराबाद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा कि वैभव पर फैंस और विशेषज्ञों द्वारा अनावश्यक दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। वास तेलंगाना टी20 लीग में हिस्सा लेने के लिए अभी भारत में हैं, वे पलामुरु स्ट्राइकर्स के मेंटर हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टी20 पर भी बारिश का साया, जानें मैनचेस्टर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

IANS | July 4, 2026 12:47 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशल मुकाबले शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पहले टी20 के बारिश से रद्द होने के बाद दूसरे मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडर रहा है।

बांग्लादेश से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे की वनडे टीम का ऐलान, रिचर्ड नगारवा बने कप्तान

IANS | July 4, 2026 9:19 AM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। रिचर्ड नगारवा को पहली बार इस फॉर्मेट में टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

दोहरे शतक से चूके लाहिरू उदारा, श्रीलंका के नाम रहा एंटीगुआ टेस्ट का पहला दिन

IANS | July 4, 2026 8:25 AM

एंटीगुआ, 4 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से श्रीलंका के बल्लेबाजों के नाम रहा। लाहिरू उदारा ने शतकीय पारी खेली, जबकि कामिंदु मेंडिस ने भी 84 रनों का योगदान दिया।

वैभव सूर्यवंशी की कहानी अद्भुत, हमारे खिलाफ उनका करिश्माई प्रदर्शन न आए: सैम करन

IANS | July 3, 2026 11:57 PM

मैनचेस्टर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार की शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने कहा है कि भारत के साथ सीरीज काफी रोमांचक होगी।

बेन स्टोक्स: 'मेरा समय समाप्त हो गया था', संन्यास के बाद पूर्व कप्तान का दिल छूने वाला संदेश

IANS | July 3, 2026 9:05 PM

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हाल में संपन्न 3 टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड की हार के साथ समाप्त हुई। इंग्लैंड ने इस घरेलू सीरीज में 2 टेस्ट गंवाए, जबकि 1 टेस्ट में जीत हासिल की। इंग्लैंड की हार से ज्यादा तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा करने वाले बेन स्टोक्स की चर्चा रही।

टी20 सीरीज: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में आर्चर और टंग को शामिल किया

IANS | July 3, 2026 8:39 PM

मैनचेस्टर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड टीम में 2 बदलाव किए गए हैं। दोनों ही बदलाव गेंदबाजी विभाग में किए गए हैं। टीम में दिग्गज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जबकि जोश टंग अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

दूसरा टेस्ट: श्रीलंका ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, वेस्टइंडीज का स्टार गेंदबाज बाहर

IANS | July 3, 2026 7:38 PM

एंटीगुआ, 3 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला टेस्ट गंवाकर सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

साई सुदर्शन का लगातार दूसरा शतक, श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

IANS | July 3, 2026 5:55 PM

गाले, 3 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय साई सुदर्शन की शतकीय पारी की बदौलत भारतीय ए टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

महिला टी20 विश्व कप: 'हम मजबूती के साथ आएंगे', इंग्लैंड से सेमीफाइनल में हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान

IANS | July 3, 2026 5:37 PM

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है। दक्षिण अफ्रीका को गुरुवार को 'द ओवल' में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही दक्षिण अफ्रीका का महिला टी20 विश्व कप 2026 में सफर समाप्त हो गया। दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद हेड कोच मंडला माशिम्बी का कहना है कि टीम और मजबूत होकर उभरेगी।