दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, मैनचेस्टर में तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड

IANS | July 5, 2026 7:52 AM

मैनचेस्टर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हराया। भारत से मिले 191 रनों के लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया।

दूसरा टी20: बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त

IANS | July 4, 2026 10:52 PM

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान टीम के लिए जीत के हीरो जैकब बेथेल रहे, जिन्होंने 76 रन की नाबाद पारी खेली।

'वैभव में अद्भुत क्षमता, वह लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए खेलेंगे': कोच मनीष ओझा

IANS | July 4, 2026 10:00 PM

पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार समाप्त हो गया है। वैभव ने शनिवार को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू कराया गया। वैभव को भारतीय टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने डेब्यू कैप दी। वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने डेब्यू पर बधाई दी है और इस पल को गर्व का पल करार दिया है।

दूसरा टी20: अभिषेक, ईशान की शानदार पारी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रन का लक्ष्य

IANS | July 4, 2026 8:53 PM

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए हैं।

महिला टी20 विश्व कप: हमारी टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरपूर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले इंग्लैंड की कप्तान ब्रंट का बयान

IANS | July 4, 2026 8:37 PM

लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने कहा है कि उनकी टीम पिछले दो वर्षों में काफी परिपक्व हुई है और अब पहले की तुलना में अधिक शांत, संतुलित और आत्मविश्वास से भरी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी

IANS | July 4, 2026 8:06 PM

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में डेब्यू के साथ इतिहास रचा। 15 साल और 99 दिन की उम्र में वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय बने। वैश्विक स्तर पर वैभव पुरुष खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

अनाधिकारिक टेस्ट: साईं सुदर्शन ने जड़े 168 रन, तीसरे दिन भारत के पास शानदार लीड

IANS | July 4, 2026 7:18 PM

गाले, 4 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका-ए के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी दूसरे अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच में भारत-ए ने शानदार बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम ने 8 विकेट गंवाकर 541 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम के पास 175 रन की शानदार बढ़त है।

वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

IANS | July 4, 2026 6:46 PM

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वैभव इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टॉस से पहले तिलक वर्मा ने वैभव को कैप सौंपी। वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: चौथी बार फाइनल में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया से सामना, इतिहास बदलना होगा मकसद

IANS | July 4, 2026 4:32 PM

लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। इतिहास में ऐसा चौथी बार होगा, जब खिताबी रेस में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले वे 2012, 2014 और 2018 के फाइनल में भिड़ चुकी हैं और तीनों बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है।

ट्रायल में रिजेक्ट होने के बाद दिल्ली से केरल कैसे पहुंचे संजू सैमसन? विकेटकीपर ने खुद सुनाई कहानी

IANS | July 4, 2026 3:40 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बताया है कि कैसे उनके पिता विश्वनाथन ने उनकी क्रिकेट के लिए अचानक परिवार को दिल्ली से केरल शिफ्ट करने का फैसला लिया था। सैमसन ने कहा कि उनके पिता का फैसला उनके करियर के लिए अहम मोड़ साबित हुआ।