रोच-सील्स की शानदार गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से रौंदा

IANS | June 29, 2026 7:36 AM

एंटीगुआ, 29 जून (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने विवयन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से रौंदा। अपनी दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑलआउट हुई। केमार रोच और जेयडन सील्स ने मिलकर सात विकेट अपने नाम किए।

दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

IANS | June 28, 2026 11:04 PM

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने रविवार को इतिहास रच दिया। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'ग्रुप-ए' मैच के दौरान दीप्ति महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।

महज 1 रन से हार, भारत ने पहली बार आयरलैंड के खिलाफ गंवाई टी20 सीरीज

IANS | June 28, 2026 10:46 PM

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय टीम रविवार को बड़ा उलटफेर का शिकार हो गई। टीम इंडिया ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को महज 1 रन के अंतर से गंवा दिया। इसी के साथ भारत को टी20 इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की 6 विकेट से हार

IANS | June 28, 2026 10:31 PM

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। भारत विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने से चूक गया है। रविवार को 'विमेन इन ब्लू' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 6 विकेट से गंवा बैठी। इसी के साथ भारत अंतिम-4 में पहुंचने का मौका गंवा बैठा।

महिला टी20 विश्व कप: हरमनप्रीत कौर का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 171 का लक्ष्य

IANS | June 28, 2026 8:43 PM

लॉर्ड्स, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का बेहद अहम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 171 रन का लक्ष्य दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

IANS | June 28, 2026 8:40 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के बाद हुई, जब लंदन के एक नाइटक्लब में हुई घटना की वजह से स्टोक्स दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में इस टीम का समर्थन कर रही हैं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ड्ट

IANS | June 28, 2026 7:35 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद सेमीफाइनल में जाने के लिए दक्षिण अफ्रीका को रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच परिणाम का इंतजार है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने ऑस्ट्रेलिया का समर्थन किया है।

महिला टी20 विश्व कप: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

IANS | June 28, 2026 6:50 PM

लॉर्ड्स, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का बेहद अहम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश की 4 विकेट से हार, भारत को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंचा साउथ अफ्रीका

IANS | June 28, 2026 6:37 PM

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग मैच 4 विकेट से गंवाने के साथ बांग्लादेशी टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है। हालांकि, आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी भी काफी धीमी नजर आई, लेकिन टीम ने जीत हासिल करते हुए 'ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में दूसरा पायदान हासिल कर लिया है।

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में प्रिंस और सूर्यांश का डेब्यू, आईपीएल 2026 का प्रदर्शन काम आया

IANS | June 28, 2026 6:13 PM

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और आयरलैंड के बीच रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो युवा खिलाड़ियों प्रिंस यादव और सूर्यांश शेड्गे को मौका दिया है।