इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ रहा

IANS | June 28, 2026 5:34 PM

गाले, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका ए टीमों के बीच गाले में खेला गया पहला चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ हो गया है। श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन पर थी, जब मैच ड्रॉ घोषित किया गया।

टीम इंडिया में मेरी वापसी का श्रेयस विमेंस प्रीमियर लीग को जाता है: राधा यादव

IANS | June 28, 2026 4:25 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। स्टार स्पिनर राधा यादव ने 11 महीने बाद भारतीय टी20 टीम में अपनी वापसी का श्रेय विमेंस प्रीमियर लीग को दिया है। राधा ने कहा कि विमेंस प्रीमियर लीग के दौरान किए गए काम, टीम प्रबंधन के सपोर्ट, साथी खिलाड़ियों और विपक्षी खिलाड़ियों से लगातार सीखने के मौके ने उन्हें भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयार किया।

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का अहम मैच, शिखा पांडेय ने टीम इंडिया को दिए ये सुझाव

IANS | June 28, 2026 3:24 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को शाम 7 बजे से भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच ग्रुप ए का एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना को जिंदा रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा। ग्रुप स्टेज में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया को हराना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होने वाला है। हालांकि, पूर्व खिलाड़ी शिखा पांडे ने इस मैच में भारतीय टीम का समर्थन किया है।

बेलफास्ट में भारतीय टीम के लिए खास रिसेप्शन का आयोजन, तिरंगे की रोशनी में जगमगाया सिटी हॉल

IANS | June 28, 2026 2:52 PM

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाना है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर आयरलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टी20 से पहले बेलफास्ट में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने उत्तरी आयरलैंड की राजधानी में टीम इंडिया के लिए खास रिसेप्शन रखा।

आमिर जांगू का दोहरा शतक, चेज ने खेली दमदार पारी, पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने कसा शिकंजा

IANS | June 28, 2026 9:25 AM

एंटीगुआ, 28 जून (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से कैरेबियाई टीम के नाम रहा।

महिला टी20 विश्व कप: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड की टीम, श्रीलंका का भी सपना टूटा, वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में

IANS | June 28, 2026 7:51 AM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें तय हो चुकी हैं। इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया। इंग्लैंड की जीत के साथ ही न्यूजीलैंड का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।

महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट की आतिशी पारी, इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड

IANS | June 28, 2026 7:35 AM

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के 28वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 9 विकेट से रौंदा। केनिंग्टन ओवल के मैदान पर मिली इस हार के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड का टूर्नामेंट में सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया है।

लगातार 21 मैच गंवाने के बाद आयरलैंड ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दर्ज की पहली जीत

IANS | June 27, 2026 11:36 PM

ब्रिस्टल, 27 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में आखिरकार अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। इस टीम ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 'ग्रुप-बी' के मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले आयरलैंड को 21 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

तीसरा टेस्ट: रचिन रवींद्र का अर्धशतक, इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के पास 204 रन की बढ़त

IANS | June 27, 2026 11:14 PM

नॉटिंघम, 27 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में 204 रन की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने 3 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर आयरलैंड ने उलटफेर किया

IANS | June 27, 2026 10:44 PM

ब्रिस्टल, 27 जून (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने अपने अभियान के अंतिम मुकाबले में बड़ा उलटफेर किया है। इस टीम ने शनिवार को काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।