पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज
कोलंबो, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच शनिवार को मुकाबले के साथ मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे ग्रुप-ए के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।