इयान हीली : एक जोशीले विकेटकीपर, जिन्होंने बल्ले से भी खेली मैच जिताऊ पारियां
नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान हीली को जितनी उनकी विकेटकीपिंग के लिए याद किया जाता है, उतना ही उनकी बल्लेबाजी ने भी फैंस को प्रभावित किया। बेहतरीन विकेटकीपिंग और बढ़िया बल्लेबाजी के लिए मशहूर हीली ने ऑस्ट्रेलिया को उस समय स्थिरता दी, जब टीम एक बेहतरीन विकेटकीपर की तलाश में थी।