डीपीएल 2025 : नितीश राणा ने खेली कप्तानी पारी, वेस्ट दिल्ली लायंस ने जीता खिताब
नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से शिकस्त दी।