हमें अपनी गलतियों से सीखना होगा : हरमनप्रीत
मुंबई, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। लगभग ढाई महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में भारत की वापसी इंग्लैंड से 38 रन की करारी हार के साथ समाप्त हुई। कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि नए गेंदबाजों को 2024 महिला टी20 विश्व कप से पहले अपने आपको हर चुनौतियों के लिए तैयार करना होगा।