एशिया कप : टी20 फॉर्मेट में रनों के लिहाज से पांच सबसे बड़ी जीत
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। इस टीम ने आबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए उद्घाटन मैच में हांगकांग को 94 रन से रौंदा। यह टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत थी।