एशिया कप : ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' में जीत का 'दीपक' जला गए कुलदीप, फिरकी में फंसा पाकिस्तान
दुबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से पटखनी दी। भारतीय टीम की इस सफल 'व्हाइट बॉल' ऑपरेशन के हीरो बाएं हाथ के करिश्माई स्पिनर कुलदीप यादव रहे। 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लेने और पाकिस्तान की कमर तोड़ने वाले कुलदीप यादव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।