एसए20: डरबन सुपर जायंट्स की दूसरी जीत, सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को 2 विकेट से हराया

IANS | January 12, 2026 9:07 AM

गकेबरहा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका टी20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स ने अपनी दूसरी जीत हासिल की है। लगातार हार का सामना करने वाली डरबन ने रविवार को सैंट जॉर्ज ओवल में खेले गए मुकाबले में अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को 2 विकेट से हराया।

डब्ल्यूपीएल: नंदिनी शर्मा की हैट्रिक बेकार, गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन से हराया

IANS | January 11, 2026 11:26 PM

नवी मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। नंदिनी शर्मा की हैट्रिक दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात जायंट्स के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुई। जायंट्स ने रविवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज की।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: बतौर ओपनर रोहित ने इतिहास रचा, इस मामले में नंबर-2 बने कोहली

IANS | January 11, 2026 10:11 PM

वडोदरा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को पछाड़ दिया। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे पायदान पर आ गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पहला वनडे: शतक से चूके कोहली, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीड

IANS | January 11, 2026 9:43 PM

वडोदरा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: कोहली ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 28 हजार रन

IANS | January 11, 2026 7:57 PM

वडोदरा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली न्यूजीलैंड के विरुद्ध सीरीज की शुरुआत से पहले इस मुकाम को हासिल करने से महज 25 रन से दूर थे। कोहली ने रविवार को अपनी 623वीं पारी में यह कारनामा किया।

वडोदरा वनडे का टिकट मिलने के बाद दो दिन सो नहीं पाया फैन, रोहित और कोहली को देखने की खुशी

IANS | January 11, 2026 1:55 PM

वडोदरा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। इस स्टेडियम में पहली बार पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच वनडे मैच खेला जा रहा है। इस वजह से वडोदरा के दर्शकों में भारी उत्साह है। फैंस के उत्साह की सबसे बड़ी वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। इन दोनों दिग्गजों को देखने के लिए स्टेडियम में और उसके आस-पास बड़ी संख्या में दर्शक जुटे हैं।

पहला वनडे: भारत ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, क्रिस्टियन क्लार्क ने किया डेब्यू

IANS | January 11, 2026 1:18 PM

वडोदरा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

राहुल द्रविड़ के 'द वॉल' बनने की कहानी बेहद दिलचस्प है

IANS | January 11, 2026 12:11 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले राहुल द्रविड़ को 'द वॉल' के नाम से जाना जाता है। 'द वॉल' राहुल द्रविड़ के लिए सिर्फ एक उपाधि की तरह नहीं है बल्कि अपने पूरे करियर के दौरान बतौर बल्लेबाज जिस समर्पण और धैर्य का प्रदर्शन उन्होंने किया उसके परिणामस्वरूप मिलने वाले पुरस्कार की तरह है, जो उनके साथ हमेशा जुड़ा रहेगा।

ऋषभ पंत न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर, ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया

IANS | January 11, 2026 11:15 AM

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने पंत की जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है। जुरेल को टीम में शामिल करने की जानकारी बीसीसीआई ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर दी है।

एसए20: एसए20: रयान रिकल्टन ने ठोका सीजन का दूसरा शतक, एमआई केपटाउन ने जोबर्ग सुपर किंग्स को हराया

IANS | January 11, 2026 9:05 AM

सैंडटन, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2026 की टीम में जगह बनाने से चूके रयान रिकल्टन प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। रिकल्टन ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग के जारी सीजन में अपना दूसरा शतक ठोकते हुए एमआई केपटाउन को जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ 36 रन से जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है।