मिजोरम के क्रिकेटर के. लालरेमरूता की मैच के दौरान गिरने से मौत

IANS | January 8, 2026 7:27 PM

आइजोल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मिजोरम के क्रिकेटर, के. लालरेमरूता की मौत एक मैच के दौरान गिरने से हो गई। मिजोरम क्रिकेट कम्युनिटी ने क्रिकेटर के असामयिक निधन पर शोक जताया है। घटना क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम द्वारा आयोजित खालिद मेमोरियल द्वितीय डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट के दौरान हुई।

ट्रिस्टन स्टब्स एक बेहतरीन कप्तान, एसए20 कुछ अद्भुत करेंगे: जेपी डुमिनी

IANS | January 8, 2026 6:49 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में जगह बनाने में असफल रहे दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स की पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने प्रशंसा की है। डुमिनी ने एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की बेहतरीन कप्तानी और टीम को अंकतालिका में पहले स्थान पर ले जाने में उनकी भूमिका की तारीफ की है।

महिला प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वॉरियर्ज की टीम मजबूत दिख रही: अंजुम चोपड़ा

IANS | January 8, 2026 6:03 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि आगामी सीजन काफी रोचक होने वाला है। पेपर पर यूपी वॉरियर्ज की टीम मजबूत दिख रही है।

टी20 सीरीज: श्रीलंका के खिलाफ साहिबजादा फरहान की तूफानी पारी, पाकिस्तान ने बनाई 1-0 से लीड

IANS | January 7, 2026 11:43 PM

दांबुला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए टी20 सीरीज के शुरुआती मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

बीपीएल: नोआखली एक्सप्रेस की लगातार पांचवीं हार, ढाका कैपिटल्स ने 7 विकेट से रौंदा

IANS | January 7, 2026 4:45 PM

सिलहट, 7 जनवरी (आईएएनएस)। ढाका कैपिटल्स ने नोआखली एक्सप्रेस के खिलाफ बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 के 15वें मुकाबले को 7 विकेट से जीता। सीजन के 5 मुकाबले खेल चुकी नोआखली एक्सप्रेस को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।

बीबीएल: डेविड वॉर्नर की तूफानी पारी बेकार, स्ट्राइकर्स ने थंडर्स को 6 रन से हराया

IANS | January 6, 2026 8:45 PM

एडिलेड, 6 जनवरी (आईएएनएस)। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने मंगलवार को एडिलेड ओवल में खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 25वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ 6 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज की।

विजय हजारे ट्रॉफी: शब्बीर का 'सत्ता'! बिहार ने मणिपुर को हराकर एलीट लीग में बनाई जगह

IANS | January 6, 2026 7:49 PM

रांची, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट 2025-26 के फाइनल में मंगलवार को मणिपुर के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ बिहार ने अगले सीजन के लिए एलीट लीग में जगह पक्की कर ली।

आईसीसी रैंकिंग: दीप्ति को पछाड़कर सदरलैंड बनीं टी20 फॉर्मेट की 'नंबर-1' महिला गेंदबाज

IANS | January 6, 2026 6:16 PM

दुबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को पछाड़कर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड आईसीसी महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले सदरलैंड अगस्त 2025 में भी शीर्ष पायदान पर पहुंची थीं।

बीपीएल: 'लो स्कोरिंग' मैच में सिलहट टाइटंस की नोआखली एक्सप्रेस पर 6 विकेट से जीत

IANS | January 5, 2026 3:30 PM

सिलहट, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सिलहट टाइटंस ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 के 13वें मैच में नोआखली एक्सप्रेस को 6 विकेट से मात दी। सीजन का तीसरा मुकाबला जीतकर टाइटंस ने अंकतालिका में तीसरा पायदान हासिल कर लिया है, जबकि लगातार चौथी हार के साथ नोआखली एक्सप्रेस सबसे निचले स्थान पर है।

मुस्तफिजुर को रिलीज करने पर बौखलाहट, बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगाया बैन

IANS | January 5, 2026 3:01 PM

ढाका, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश सरकार ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से जुड़े विवाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टेलीकास्ट पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा दिया है।