एसए20: प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पार्ल रॉयल्स को 21 रन से हराया, सरफेन रदरफोर्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे

IANS | January 11, 2026 8:41 AM

पार्ल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका टी20 लीग का 19वां मुकाबला शनिवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स के बीच बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला गया। सरफेन रदरफोर्ड की बल्लेबाजी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत लो स्कोरिंग मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 21 रन से जीत दर्ज की।

डब्ल्यूपीएल: दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराकर मुंबई इंडियंस ने खोला जीत का खाता

IANS | January 10, 2026 11:10 PM

नवी मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में जीत का खाता खोल लिया है। इस टीम ने शनिवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 50 रन से जीत दर्ज की।

राहुल द्रविड़: एक विनम्र खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर कोच भारत को दिलाए वर्ल्ड कप खिताब

IANS | January 10, 2026 9:12 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के आदर्श हैं। 'द वॉल' के नाम से प्रसिद्ध द्रविड़ अपनी मजबूत तकनीक, धैर्य अनुशासन और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बतौर कोच उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देते हुए सीनियर टीम के अलावा अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप खिताब जिताने में मदद की।

डब्ल्यूपीएल: फोएबे लिचफील्ड की मेहनत बेकार, गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को हराया

IANS | January 10, 2026 6:41 PM

नवी मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात जायंट्स ने शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

बीबीएल: 12 बाउंड्री के साथ हार्पर ने खेली नाबाद 84 रन की तूफानी पारी, स्टार्स ने रेनेगेड्स को 8 विकेट से रौंदा

IANS | January 10, 2026 5:48 PM

मेलबर्न, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मेलबर्न स्टार्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 30वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने शनिवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मेलबर्न स्टार्स दूसरे पायदान पर मौजूद है।

महिला प्रीमियर लीग 2026: यूपी वॉरियर्ज ने जीता टॉस, गुजरात जायंट्स पहले बल्लेबाजी करेगी

IANS | January 10, 2026 2:56 PM

नवी मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला डबल हेडर शनिवार को खेला जा रहा है। डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिन का पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

महिला प्रीमियर लीग 2026: आरसीबी को झटका, पूजा वस्त्रकार हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर

IANS | January 10, 2026 12:39 PM

नवी मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस पर आखिरी गेंद पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। जीत के बाद आरसीबी को एक बड़ा झटका लगा है। टीम की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गई हैं।

महिला प्रीमियर लीग: यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग इस खास उपलब्धि से मात्र 48 रन दूर

IANS | January 10, 2026 12:13 PM

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को पहला डबल हेडर खेला जाएगा। पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच नवी मुंबई के डा. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले जाएंगे। यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग के पास गुजरात के खिलाफ मैच में एक खास क्लब में शामिल होने का मौका है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाएगा पहला वनडे, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

IANS | January 10, 2026 11:05 AM

वडोदरा, 10 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम अपनी आखिरी सीरीज खेलने को तैयार है। न्यूजीलैंड तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर पहुंच चुकी है। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से उतरेगी।

सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्स को भेंट किया बल्ले के आकार का गिटार

IANS | January 10, 2026 10:06 AM

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एक गिटार भेंट किया है। गिटार विशेष है और निश्चित रूप से इस उपहार को जेमिमा ताउम्र याद रखेंगी।