बीबीएल: थंडर्स के खिलाफ 4 विकेट से हार, खिताबी रेस से बाहर होने की कगार पर रेनेगेड्स

IANS | January 12, 2026 8:07 PM

सिडनी, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सिडनी थंडर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 33वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने सोमवार को सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 विकेट से मात दी।

शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

IANS | January 12, 2026 6:28 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। यह जानकारी धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

बीबीएल: मोहम्मद रिजवान की हुई बेइज्जती, धीमी बल्लेबाजी की वजह से वापस बुलाया गया

IANS | January 12, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिग बैश लीग में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की बेइज्जती हो गई है। रिजवान को उनकी धीमी बल्लेबाजी की वजह से जबरन रिटायर्ड आउट करवा दिया गया।

केएल राहुल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, एमएस धोनी अब भी बहुत आगे

IANS | January 12, 2026 3:16 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। केएल राहुल ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलायी। छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाने के मामले में राहुल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

आयुष बडोनी को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए वॉशिंगटन सुंदर की जगह भारतीय टीम में मौका दिया गया

IANS | January 12, 2026 2:12 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में जगह दी है। बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

इंजर्ड वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर: सूत्र

IANS | January 12, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर सीरीज के बाकी दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। सुंदर से पहले ऋषभ पंत भी इंजरी की वजह से टीम से बाहर हुए थे।

गौतम गंभीर नहीं हर्षित राणा अपने पिता की वजह से बल्लेबाजी पर ध्यान देते हैं, बताई खास वजह

IANS | January 12, 2026 1:09 PM

वडोदरा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम में हर्षित राणा को एक तेज गेंदबाज के रूप में जगह मिली थी। पिछले एक साल में दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने तीनों ही फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी के साथ ही उन्हें बल्लेबाजी का भी मौका दिया जाता है और इसका श्रेय हेड कोच गौतम गंभीर को दिया जाता है। राणा ने इसका खंडन किया है।

महिला प्रीमियर लीग: नंदनी शर्मा ने की दीप्ति शर्मा की बराबरी, हैट्रिक लेने वाली चौथी गेंदबाज बनीं

IANS | January 12, 2026 10:49 AM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को एक रोमांचक मुकाबला नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज नंदनी शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। नंदनी ने हैट्रिक सहित 5 विकेट लिए। आइए जानते हैं कि नंदनी शर्मा कौन हैं।

केएल राहुल को नहीं था वाशिंगटन सुंदर की इंजरी का अंदाजा, खुद किया खुलासा

IANS | January 12, 2026 10:07 AM

वडोदरा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच को 4 विकेट से जीत लिया। विजयी शॉट केएल राहुल के बल्ले से निकला। वह 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर भी 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैच के बाद केएल राहुल ने कहा कि मुझे वाशिंगटन सुंदर की इंजरी की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।

टीम मैनेजमेंट मुझे ऑलराउंडर बनाना चाहता है: हर्षित राणा

IANS | January 12, 2026 9:43 AM

वडोदरा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच को 4 विकेट से जीता। भारत की जीत में हर्षित राणा ने गेंद और बल्ले से अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद हर्षित राणा ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने को कहा है ताकि जरूरत पर कुछ रन बना सकें।