डब्ल्यूपीएल: यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने खोला खाता

IANS | January 14, 2026 11:08 PM

नवी मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने लिजेली ली की तूफानी पारी के दम पर विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 7वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ कैपिटल्स ने जीत का खाता खोल लिया है।

डब्ल्यूपीएल में 1,000 रन बनाने वाली तीसरी बल्लेबाज बनीं मेग लैनिंग

IANS | January 14, 2026 9:53 PM

नवी मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग ने बुधवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 54 रन की पारी खेली। इसी के साथ लैनिंग इस लीग में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाली तीसरी क्रिकेटर बन गई हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: डेरिल मिशेल का नाबाद शतक, 7 विकेट से जीत के साथ सीरीज में बराबरी पर मेहमान

IANS | January 14, 2026 9:32 PM

राजकोट, 14 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का अंतिम मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: राजकोट में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने केएल राहुल

IANS | January 14, 2026 7:30 PM

राजकोट, 14 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में केएल राहुल ने 92 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ केएल राहुल राजकोट में वनडे शतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वह न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी हैं।

चुन्नी गोस्वामी: भारत के महान खिलाड़ी, जिन्होंने फुटबॉल से संन्यास के बाद क्रिकेट में जलवा बिखेरा

IANS | January 14, 2026 6:07 PM

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। चुन्नी गोस्वामी की गिनती भारतीय फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में होती है, जिन्होंने एशियन गेम्स 1962 में देश को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शानदार ड्रिब्लिंग और नेतृत्व क्षमता के लिए मशहूर गोस्वामी ने फुटबॉल से संन्यास के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी जलवा बिखेरा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: नाबाद शतकीय पारी के साथ इतिहास रच गए केएल राहुल

IANS | January 14, 2026 5:50 PM

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में नाबाद 111 रन की पारी खेली। इसी के साथ केएल राहुल वनडे फॉर्मेट में साल 2025 से अब तक 41-50 ओवरों के बीच सर्वाधिक रन बनाने वाले फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी बन गए हैं।

7 पारियों में 578 रन! भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ लाजवाब है गिल का प्रदर्शन

IANS | January 14, 2026 3:10 PM

राजकोट, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली। यह भारतीय कप्तान का इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा।

रोहित शर्मा को पछाड़कर वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बने विराट कोहली

IANS | January 14, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हमवतन रोहित शर्मा को पछाड़कर पुरुषों की वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। 37 वर्षीय कोहली जुलाई 2021 के बाद पहली बार बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं।

डब्ल्यूपीएल: हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी, मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

IANS | January 13, 2026 11:11 PM

नवी मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से मात दी। यह सीजन में मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत रही।

विजय हजारे ट्रॉफी: शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में विदर्भ और पंजाब, जानिए किससे होगा सामना?

IANS | January 13, 2026 5:51 PM

बेंगलुरु, 13 जनवरी (आईएएनएस)। विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ पंजाब और विदर्भ ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब ये टीमें 15 और 16 जनवरी को अपने-अपने सेमीफाइनल मैच खेलेंगी।