विजय हजारे ट्रॉफी: जडेजा ने खेली 165 रन की नाबाद पारी, पंजाब को 9 विकेट से रौंदकर फाइनल में सौराष्ट्र
बेंगलुरु, 16 जनवरी (आईएएनएस)। सौराष्ट्र ने विश्वराज जडेजा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस टीम ने शुक्रवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेले गए सेमीफाइनल-2 में पंजाब को 9 विकेट से रौंदा। फाइनल मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा, जहां सौराष्ट्र का सामना विदर्भ से होगा।