ही-मैन’ में स्केलेटर के किरदार को लेकर उत्साहित आदित्य मेनन, तीन दक्षिण भारतीय भाषाओं में दी आवाज
चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म ‘ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ में आइकॉनिक खलनायक स्केलेटर के किरदार को आवाज देने वाले वाले कलाकार आदित्य मेनन ने इसे अपने करियर का यादगार और मजेदार अनुभव बताया है।