यादों में वनराज भाटिया : सिनेमा जगत को लीक से हटकर संगीत देने वाले संगीतकार, विज्ञापन में भी छोड़ी खास छाप

IANS | May 30, 2026 4:40 PM

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने लोकप्रियता की दौड़ से अलग रहकर अपने काम के दम पर एक ऐसी पहचान बनाई जो कभी पुरानी नहीं हो सकती। ऐसे ही विरले संगीतकारों में वनराज भाटिया का नाम लिया जाता है। उन्होंने भारतीय समानांतर सिनेमा को अपनी धुनों से एक अलग संवेदनशीलता और गहराई दी। फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों और विज्ञापनों के लिए तैयार किए गए उनके संगीत ने उन्हें भारतीय संगीत जगत का खास बना दिया।

तेलुगु और तमिल फिल्मों में दिलचस्पी, मगर मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं जाह्नवी, बताई वजह

IANS | May 30, 2026 3:13 PM

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। हिंदी के साथ ही साउथ की फिल्मों में काम कर चुकीं जाह्नवी कपूर ने कहा कि वह दोबारा मलयालम सिनेमा में काम नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' पब्लिक रिव्यू: फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल, जैकी श्रॉफ की एक्टिंग की जमकर तारीफ

IANS | May 30, 2026 8:57 AM

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने एक ऐसे 'सुपरहीरो' का किरदार निभाया है, जो अपने पोते की कल्पनाओं और कहानियों से जुड़ा होता है।

दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम, बोले- वह बिल्कुल स्वस्थ हैं

IANS | May 30, 2026 8:46 AM

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेता दीपक तिजोरी ने अपने करीबी दोस्त और फिल्म ‘आशिकी’ के सह-कलाकार राहुल रॉय को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहुल रॉय पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। उनके बारे में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में चल रही कई खबरें सच्चाई से परे हैं।

'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' में दिखेगा भारत के आर्थिक संकट का दौर, मनोज बाजपेयी बोले- 'पहली बार पर्दे के पीछे के हीरो की कहानी'

IANS | May 29, 2026 11:26 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर और टीजर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इस बीच मनोज बाजपेयी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में फिल्म को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह भारत के इतिहास के एक बेहद कठिन दौर की कहानी है। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत शानदार तरीके से लिखी गई है और इसमें पहली बार पर्दे के पीछे के हीरो की कहानी दिखाई जाएगी।

शूट से पहले भाग गया था पार्टनर, फिर बनी टीवी की सबसे हिट जोड़ी! ऐसे शुरू हुई कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की दोस्ती

IANS | May 29, 2026 11:18 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में कई ऐसी जोड़ियां बनीं जिन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया, लेकिन कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की जोड़ी कुछ अलग ही मानी जाती है। दोनों जब भी मंच पर साथ आते हैं, दर्शकों की हंसी रुकती नहीं है। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग, एक-दूसरे पर मजेदार तंज और देसी अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। लेकिन इस मशहूर जोड़ी की शुरुआत एक ऐसे मजेदार घटना के साथ हुई थी। 'कौन बनेगा करोड़पति' में खुद कृष्णा अभिषेक ने इस मजेदार कहानी का खुलासा किया था।

परेश रावल: 9 साल की उम्र में थिएटर में बिना टिकट घुसने वाला बच्चा कैसे बना भारतीय सिनेमा का दिग्गज अभिनेता?

IANS | May 29, 2026 10:44 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेता परेश रावल ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग, कॉमिक टाइमिंग और गंभीर किरदारों से करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि जब वह छोटे थे, तो थिएटर में बिना टिकट घुसकर नाटक देखा करते थे, लेकिन आज उनकी फिल्मों के लिए करोड़ों लोग टिकट खरीदने के लिए आगे रहते हैं और उनकी काम की सराहना करते हैं।

जब लेखक के नाम पर चलती थीं फिल्में: पोस्टर्स पर लिखा होता था 'पंडित मुखराम शर्मा की फिल्म'

IANS | May 29, 2026 10:38 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में आज अभिनेता और निर्देशक सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं, लेकिन लेखक भी इसका एक मजबूत स्तम्भ होता है। एक दौर ऐसा भी था जब फिल्मों की सफलता का सबसे बड़ा आधार उनके लेखक हुए करते थे। उस दौर में एक नाम ऐसा था, जिसकी मौजूदगी ही फिल्म के सफल होने की गारंटी मानी जाती थी। यह नाम था पंडित मुखराम शर्मा का।

चार साल की उम्र में थामा सितार, 18 की उम्र में आकाशवाणी तक पहुंच गए थे पंडित देवब्रत चौधरी

IANS | May 29, 2026 10:34 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में पंडित देवब्रत चौधरी को लोग प्यार से देबू चौधरी कहते थे। उन्होंने अपने सितार की धुन से दुनिया भर में लोगों के दिलों को जीते। उनकी जिंदगी की सबसे खास बात यह थी कि जिस उम्र में बच्चे ठीक से स्कूल जाना भी शुरू नहीं करते, उस उम्र में देबू चौधरी ने हाथों में सितार को थाम लिया था। महज चार साल की उम्र में उन्होंने सितार उठाया और फिर पूरी जिंदगी उसी संगीत को समर्पित कर दी।

सामाजिक मुद्दे, क्राइम और इमोशंस का दमदार मिश्रण, स्टारकास्ट ने बताया क्यों खास है ‘द नर्मदा स्टोरी’

IANS | May 29, 2026 10:18 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी अपकमिंग क्राइम-ड्रामा फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार, सामाजिक अन्याय और एक आदिवासी महिला के संघर्ष की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने जा रही है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक आदिवासी महिला न्याय के लिए लड़ती है और व्यवस्था की सच्चाइयों का सामना करती है। फिल्म की टीम इश्तियाक खान, आईपीएस अधिकारी और अभिनेत्री सिमाला प्रसाद, अभिनेता मुकेश तिवारी, और निर्देशक जैगम इमाम ने फिल्म के विषय, किरदारों और सामाजिक संदेश पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से खुलकर बात की।