'अनुशासन में यकीन रखता है मेरा किरदार', 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' पर बोले आदिल हुसैन

IANS | July 22, 2026 7:15 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता आदिल हुसैन हर बार पर्दे पर ऐसे किरदार लेकर आते हैं, जो समाज और रिश्तों की गहराई दिखाते हैं। अब आदिल अपनी नई फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' में एक ऐसे सख्त पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जो अनुशासन को जीवन का सबसे बड़ा नियम मानता है। हालांकि, फिल्म की कहानी के साथ उसके विचारों में बड़ा बदलाव आता है। हाल ही में अभिनेता ने अपने इस किरदार और उसके सफर को लेकर खुलकर बात की।

छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए'

IANS | July 22, 2026 7:04 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के प्रदर्शन और उससे जुड़ी तस्वीरों ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस मुद्दे पर कई फिल्मी सितारे अपनी-अपनी राय रख चुके हैं। अब अभिनेता अनुपम खेर ने भी छात्रों के समर्थन में खुलकर बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि इस आंदोलन को बाहरी लोगों के एजेंडे का हिस्सा नहीं बनने देना चाहिए।

यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

IANS | July 22, 2026 6:01 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में जब भी शानदार कॉमेडी कलाकारों की बात होती है, तो महमूद का नाम सबसे पहले याद किया जाता है। अपने बोलने का अंदाज, चेहरे के एक्सप्रेशन और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने करोड़ों लोगों को हंसाया। लेकिन, फिल्मों में बड़ा नाम बनने से पहले महमूद ने कई छोटे काम किए। इन्हीं संघर्ष भरे दिनों में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने उनकी निजी जिंदगी को भी बदल दिया। कम लोग जानते हैं कि कभी महमूद को मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने का काम मिला था, और वहीं से उनकी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हुआ।

'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

IANS | July 22, 2026 4:09 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही 'मिर्जापुर' फ्रेंचाइजी अब ओटीटी की दुनिया से निकलकर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। 'मिर्जापुर: द फिल्म' में एक बार फिर अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी अपने लोकप्रिय किरदार गोलू गुप्ता के रूप में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री ने अपने किरदार की यात्रा, फ्रेंचाइजी से जुड़े अनुभव और दर्शकों के प्यार को लेकर कई बातें साझा की।

'ऑपरेशन सफेद सागर' में अपने किरदार को दीया मिर्जा ने बताया खास, कहा- एयरफोर्स परिवारों की हिम्मत ने दी प्रेरणा

IANS | July 22, 2026 2:13 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीया मिर्जा जल्द ही एक ऐसी कहानी के साथ आ रही हैं, जो भारतीय वायुसेना के साहस, जज्बे और परिवारों के अनकहे संघर्षों को सामने लाएगी। वह आने वाली वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में कमलप्रीत कौर धनोआ का किरदार निभाती नजर आएंगी। सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीया ने अपने किरदार और उससे जुड़ी भावनाओं को लेकर खुलकर बात की।

छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा, बोलीं- 'इंसानियत जगाइए, बच्चों के साथ खड़े होइए'

IANS | July 22, 2026 12:51 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। देश में चल रहे छात्र प्रदर्शन के समर्थन में अभिनेत्री सीमा पाहवा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों, उनके परिवारों और देश के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने इस मुद्दे पर चुप रहने वाले प्रभावशाली लोगों पर भी सवाल उठाए।

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर अभिनेता रहमान की सरकार से अपील, बोले- 'छात्र हमारे दुश्मन नहीं, भारत का भविष्य हैं'

IANS | July 22, 2026 12:13 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और उस दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अब कई जानी-मानी हस्तियां भी खुलकर अपनी राय रख रही हैं। फिल्मी दुनिया से भी लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में तमिल और मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता रहमान ने छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छात्र देश के दुश्मन नहीं, बल्कि भारत का भविष्य हैं और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

'देजावु' के 4 साल पूरे होने पर निर्देशक अरविंद श्रीनिवासन ने याद किया सफर, बोले- 'इस फिल्म ने मुझे मेरी पहचान दी'

IANS | July 22, 2026 12:05 PM

चेन्नई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। तमिल सिनेमा की चर्चित इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म 'देजावु' आज भी उन फिल्मों में गिनी जाती है, जिसने अपनी अलग कहानी और सस्पेंस से दर्शकों का दिल जीता था। इस फिल्म में अभिनेता अरुलनिधि की मुख्य भूमिका में नजर आए थे। थिएटर में सफलता के बाद ओटीटी पर भी फिल्म को लगातार पसंद किया जा रहा है।

'ये आवारापन' पर उठे सवालों के बीच अमाल मलिक का बड़ा दावा, बोले- 'गाने के खिलाफ चलाया जा रहा पेड पीआर कैंपेन'

IANS | July 22, 2026 11:48 AM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' इन दिनों अपनी रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गाने की सबसे खास बात यह भी है कि इसके जरिए गायक अरिजीत सिंह ने कुछ समय के ब्रेक के बाद वापसी की है। हालांकि, गाने के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' के लोकप्रिय संगीत से भी होने लगी। इसी बीच अब इस गाने के संगीतकार अमाल मलिक ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म और गाने के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग कथित तौर पर पेड पीआर कैंपेन चला रहे हैं।

प्रीति जिंटा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, सरकार से की बातचीत की अपील

IANS | July 21, 2026 7:33 PM

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इस कड़ी में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी।