'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 के खत्म होने पर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, बोलीं- 'ये शो खुशियों का जरिया था'

IANS | July 26, 2026 3:09 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने लोकप्रिय सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में पहचान बनाई। हाल ही में वह रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही थी। शो के ग्रैंड फिनाले के बाद अंकिता ने इस पूरे सफर को याद करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शो नहीं था बल्कि लाखों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का जरिया बना। उन्होंने शो से जुड़े सभी लोगों और दर्शकों का धन्यवाद भी किया।

अनु मलिक ने याद किया 'दिल की तन्हाई' का जादू, बोले- 'शाहरुख खान के एक्सप्रेशन ने गाने को बना दिया खास'

IANS | July 26, 2026 2:20 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों की यादों का हिस्सा हैं। उन्होंने अब अपने एक खास गाने 'दिल की तन्हाई को' से जुड़ी पुरानी यादें साझा की हैं। फिल्म 'चाहत' के इस लोकप्रिय गाने के 30 साल पूरे होने पर उन्होंने शाहरुख खान के अभिनय और उनके शानदार एक्सप्रेशन की तारीफ करते हुए बताया कि किस तरह अभिनेता ने इस गाने को एक अलग पहचान दी।

काशी पहुंचकर भावुक हुईं निवेथा पेथुराज, बोलीं- 'कुछ जगहें सिर्फ मंजिल नहीं, भगवान से बातचीत का एहसास देती हैं'

IANS | July 26, 2026 1:33 PM

चेन्नई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री निवेथा पेथुराज इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने रविवार को वाराणसी स्थित काशी की अपनी यात्रा की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं और एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि कुछ जगह सिर्फ घूमने की जगह नहीं होती, बल्कि वे इंसान को ईश्वर से जुड़ने और खुद को समझने का मौका देती हैं। काशी के अनुभव को साझा करते हुए निवेता ने मां गंगा, भगवान शिव और काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

करण कुंद्रा पर पुराने आरोपों को लेकर सान्वी तलवार ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं– 'जब तैयार हों तभी रखें अपनी बात'

IANS | July 26, 2026 1:32 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सान्वी तलवार ने अपने करियर के एक दौर में निजी विवाद को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब काफी समय बाद अभिनेत्री ने उस दौर को याद करते हुए अपनी सोच और उससे मिली सीख के बारे में बात की।

समृद्धि शुक्ला ने रिश्तों में बराबरी पर रखी बात, बोलीं- घर और बच्चों की जिम्मेदारी दोनों की होनी चाहिए

IANS | July 26, 2026 1:29 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला इन दिनों अपने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी सोच और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं।

अरमान मलिक के पिता डब्बू मलिक ने रिश्तों को लेकर दी बड़ी सीख, बोले-'फायदे के लिए बने रिश्तों से दूर रहें'

IANS | July 26, 2026 12:03 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। गायक अरमान मलिक के पिता और मशहूर संगीतकार डब्बू मलिक ने रिश्तों और दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि ऐसे रिश्तों से सतर्क रहें, जो सिर्फ स्वार्थ, पैसों या फायदे के आधार पर टिके हों। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते की नींव प्यार, सम्मान और भरोसे पर होनी चाहिए, न कि पैसों या किसी फायदे पर।

रवीना टंडन के पेट डॉग के साथ खेलती दिखीं दिशा पाटनी, इंटरनेट पर छाया क्यूट वीडियो

IANS | July 26, 2026 11:45 AM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि जानवरों के प्रति अपने खास लगाव के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए'

IANS | July 24, 2026 6:29 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत इन दिनों छात्रों के समर्थन में दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। सौंदर्या ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी बातों को सुना जाना चाहिए।

आशा भोसले ने जब लेस्ली लुईस को स्टेज पर बुलाकर कहा- 'इनके बिना ये अवॉर्ड मुमकिन नहीं था'

IANS | July 24, 2026 6:17 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार और गायक लेस्ली लुईस ने दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया है। उन्होंने बताया कि आशा भोसले ने मेरे करियर के शुरुआती दौर में काफी समर्थन दिया था। उनका भरोसा मेरे लिए बहुत मायने रखता था।

सेट पर चाय परोसने से लेकर मशहूर फिल्म निर्देशक बनने तक, किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं बीआर इशारा की कहानी

IANS | July 24, 2026 4:49 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में बीआर इशारा ने ऐसे दौर में फिल्में बनाईं, जब समाज कुछ विषयों पर खुलकर बात करने से भी हिचकता था। उनकी फिल्मों ने कई बार विवाद खड़े किए, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी सोच के अनुसार काम किया। बहुत कम लोग जानते हैं कि पर्दे के पीछे बड़ा नाम बनने से पहले बीआर इशारा ने फिल्मों के सेट पर चाय तक परोसी थी। उनका यह संघर्ष ही आगे चलकर सबसे बड़ी ताकत बना।