'मुझको राणाजी माफ करना' के नए वर्जन में दिखीं माहिरा शर्मा, बोलीं-आइकॉनिक गाने को रीक्रिएट करना आसान नहीं होता

IANS | July 27, 2026 5:32 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। 90 के दशक के कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इनमें से एक है फिल्म 'करण अर्जुन' का मशहूर गीत 'मुझको राणाजी माफ करना', जिसने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। अब इस सदाबहार गाने को नए अंदाज में 'राणाजी 2.0' के नाम से पेश किया गया है।

शीजान खान ने बदली डाइट, कहा- 'नॉनवेज के बिना भी बेहतर फिटनेस संभव'

IANS | July 27, 2026 5:17 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता शीजान खान इन दिनों अपने शो 'गंगा मैया की बेटियां' में नजर आ रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में डाइट और फिटनेस को लेकर जानकारी दी। शीजान ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी खाने की आदतों में बड़ा बदलाव किया है और अब वह पूरी तरह शाकाहारी हो चुके हैं।

आयशा जुल्का: 'पहला नशा' से मिला स्टारडम फिर 'दलाल' विवाद ने बदल दी अभिनेत्री की राह

IANS | July 27, 2026 4:47 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। आमिर खान के साथ 'जो जीता वही सिकंदर' की अंजली हो या अक्षय कुमार के साथ 'खिलाड़ी' की नेहा, अभिनेत्री आयशा जुल्का ने अपने किरदारों से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई। अपने करियर के पीक में वह ऐसे विवाद से भी गुजरीं, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सहमति और अधिकारों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। यह मामला उनकी फिल्म 'दलाल' से जुड़ा था, जिसमें आयशा ने एक फैसले पर आपत्ति जताई थी।

फराह खान ने 'लॉक अप' को बताया अपना ड्रीम जॉब, बोलीं-अब तक का सबसे बेहतरीन रियलिटी शो

IANS | July 27, 2026 4:33 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में को-होस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं। उन्होंने इस शो के सफर को यादगार बताया। फराह ने कहा कि इस शो को होस्ट करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। इस शो को होस्ट करना एक ड्रीम जॉब जैसा है।

'बिना कट के मिला सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट', सनी देओल ने मां प्रकाश कौर को समर्पित की 'बटवारा 1947'

IANS | July 27, 2026 3:04 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आने वाली फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता है। अब फिल्म से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है। दरअसल, सनी देओल ने फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी की जानकारी साझा की। साथ ही अपनी मां प्रकाश कौर के लिए एक खास पोस्ट भी लिखा। अभिनेता ने फिल्म को अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित किया।

लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ, मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया मजेदार पोस्ट

IANS | July 27, 2026 2:39 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। 67 साल की उम्र में भी अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने फैशन सेंस और दमदार अभिनय से लोगों को प्रभावित करती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा करती हैं। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के डिजाइन किए हुए आउटफिट को लेकर एक ऐसा मजेदार पोस्ट साझा किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है'

IANS | July 27, 2026 1:16 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। 'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी नायक इन दिनों अपनी गायकी और संगीत के सफर को लेकर चर्चा में हैं। इस कड़ी में उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर अपनी भावनाएं साझा की। ज्योतिर्मयी ने अरिजीत की गायकी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आवाज लोगों को सुकून देती है। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि वह आने वाले समय में अरिजीत सिंह और दिग्गज गायिका श्रेया घोषाल के साथ गाना गाएं।

डोनाल्ड ट्रंप और रॉबर्ट पैटिनसन के ब्रेकअप पर जब जेनिफर लॉरेंस ने तोड़ी थी चुप्पी

IANS | July 27, 2026 9:02 AM

लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अदाकारा जेनिफर लॉरेंस का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनिफर और रॉबर्ट के ब्रेकअप पर तीखी टिप्पणी की थी। इसे लेकर हॉलीवुड अदाकारा की प्रतिक्रिया दी थी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

IANS | July 26, 2026 7:10 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगर के. एस. चित्रा ने चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में न सिर्फ फिल्मी गीत गाए, बल्कि अपने विनम्र स्वभाव से लोगों के दिल भी जीते। चित्रा का सपना गायिका बनना नहीं, बल्कि संगीत की एक अच्छी शिक्षिका बनने का था। हालांकि किस्मत ने उन्हें ऐसा रास्ता दिखाया कि वह भारत की सबसे सम्मानित गायिकाओं में शामिल हो गईं।

बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

IANS | July 26, 2026 5:20 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल कृति सेनन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। खूबसूरती, अभिनय और अलग-अलग तरह के किरदारों के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। लेकिन उनके इस सफर की शुरुआत किसी बड़े स्टूडियो से नहीं, बल्कि घर के एक छोटे से फोटोशूट से हुई थी। उनकी बहन नूपुर सेनन ने जब कैमरे से कृति की कुछ तस्वीरें क्लिक कीं, तब शायद किसी ने नहीं सोचा था कि यही तस्वीरें आगे चलकर उनके सपनों की पहली सीढ़ी बन जाएंगी।