'मैं किसी की बदतमीजी नहीं सहूंगा', ट्रोलर्स पर फूटा अमाल मलिक का गुस्सा
मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। 'बिग बॉस 19' के फिनाले के बाद भी हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घर के अंदर की छोटी-छोटी बातें और बयान अब सोशल मीडिया पर बड़े विवाद का कारण बन गए हैं। इस बार विवाद गायक और संगीतकार अमाल मलिक को लेकर है, जो शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल थे। घर के अंदर उन्होंने तान्या मित्तल के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर दर्शकों और फैंस ने आपत्ति जताई।