अल्लू अरविंद: अल्लू अर्जुन से लेकर पवन कल्याण जैसे सितारों का करियर संवारने वाले फिल्म निर्माता
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अल्लू अरविंद ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से कई सुपरस्टार्स का करियर संवारने में अहम भूमिका निभाई है। आज वह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि फिल्मों की दुनिया में एक पहचान हैं। फिल्म निर्माता के तौर पर उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं।