'मां... रक्षक... समुद्री डाकू', प्रियंका चोपड़ा ने 'द ब्लफ' में अपने दमदार किरदार की दिखाई झलक

IANS | January 8, 2026 1:54 PM

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। वह इस बार बिल्कुल नए और अनदेखे किरदार में नजर आने वाली हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में ताकत, मातृत्व, अतीत की परछाइयों और आत्मसंघर्ष का गहरा मेल देखने को मिलेगा।

'पलकों पे' उन मुद्दों को सामने लाती है, जिनसे समाज अक्सर आंखें मूंद लेता है: श्वेता त्रिपाठी

IANS | January 8, 2026 12:26 PM

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। समाज को आईने की तरह दिखाने वाली फिल्मों की एक अलग ही अहमियत होती है। ऐसी फिल्मों में केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज के उन मुद्दों को सामने लाने की हिम्मत होती है, जिन पर आम तौर पर लोग चुप रहते हैं। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी अपनी आने वाली फिल्म 'पलकों पे' के जरिए इन संवेदनशील मुद्दों को सामने ला रही हैं।

200 करोड़ रुपए की ठगी मामले में सुकेश चंद्रशेखर की समझौता याचिका पर टली सुनवाई

IANS | January 8, 2026 12:00 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए की ठगी और जबरन वसूली मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की समझौता याचिका पर गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई फिर से टाल दी गई। अदालत ने सुकेश के वकील को निर्देश दिया कि वे याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता अदिति सिंह को उपलब्ध कराएं, क्योंकि शिकायतकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें अब तक याचिका की कॉपी नहीं मिली है।

'ये समां समां है प्यार का' के साथ जैकी श्रॉफ ने एक्ट्रेस नंदा को किया याद, जन्मदिन पर दी भावुक श्रद्धांजलि

IANS | January 8, 2026 11:40 AM

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर की अभिनेत्रियों में शुमार नंदा को आज भी उनकी सादगी, मासूमियत और मजबूत अभिनय के लिए याद किया जाता है। उन्होंने ऐसे समय फिल्मों में काम किया, जब महिला किरदारों को सीमित दायरों में देखा जाता था, लेकिन नंदा ने अपने अभिनय से उन सीमाओं को तोड़ा। उनकी अदाकारी में एक अलग तरह की गरिमा थी, जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती थी।

यह असहनीय वेदना... अनिल अग्रवाल के बेटे के निधन पर छलका मनोज मुंतशिर का दर्द

IANS | January 8, 2026 11:29 AM

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। अमेरिका में हुए हादसे पर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया है।

टॉमी गन, सिगार और स्टाइल: यश ने 'टॉक्सिक' के टीजर में सिग्नेचर अवतार से मचाया धमाल

IANS | January 8, 2026 11:21 AM

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। साउथ एक्टर यश अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की घोषणा से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और पिछले कुछ दिनों में फिल्म के पोस्टर्स ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया था। इस बीच अभिनेता ने गुरुवार को 40वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है।

जब 'द केरल स्टोरी' के सेट पर रो पड़ी थी पूरी टीम, अदा शर्मा ने सुनाया 'टेलीफोन सीन' का किस्सा

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' काफी चर्चा में रही थी। फिल्म में एक भावुक टेलीफोन सीन है, जहां का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस अदा शालिनी उन्नीकृष्णन अपनी मां से फोन पर बात करती है। अदा ने इस सीन को शूट करने का मजेदार लेकिन बेहद खास किस्सा शेयर किया है।

इस खास वजह से 'तस्करी: द स्मगलर वेब' का हिस्सा बने इमरान हाशमी, बताया कैसा है किरदार

IANS | January 7, 2026 11:29 PM

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर वेब' को लेकर उत्साहित हैं। इस सीरीज का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ, जिसमें कस्टम अधिकारियों और स्मगलर्स के बीच रोमांचक जंग दिखाई गई है। इमरान ने बताया कि वह इस सीरीज का हिस्सा क्यों बने और उनके किरदार की खास बात क्या है।

हैरिस जयराज: 6 साल की उम्र से सीखा कर्नाटक संगीत, कमाल की धुनों से बने सिनेमा के स्टार कंपोजर

IANS | January 7, 2026 11:17 PM

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हैरिस जयराज म्यूजिक इंडस्ट्री में कोई नया नाम नहीं हैं। उनके गाने साउथ के साथ ही बॉलीवुड के दर्शकों की प्लेलिस्ट पर छाए रहते हैं। 'ऑरेंज', 'रंगम' हो या 'रहना है तेरे दिल में' जैसी फिल्मों के हिट गानों ने उन्हें खूब लोकप्रिय बनाया। अपनी कमाल की धुनों से वह सिनेमा के स्टार कंपोजर के रूप में जाने जाते हैं।

कैटरीना-विक्की के 'विहान' से सिद्धार्थ-कियारा की 'सरायाह' तक, स्टार किड्स के नामों का खास अर्थ

IANS | January 7, 2026 8:37 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2024 और 2025 में कई बॉलीवुड सितारों के घर नन्हे मेहमान आए, जिनके नाम बेहद अनोखे और अर्थपूर्ण हैं। ये नाम सांस्कृतिक जड़ों, आध्यात्मिकता और व्यक्तिगत भावनाओं से प्रेरित हैं।