ऋतिक रोशन के साथ एक छोटे से वीडियो ने बदल दी प्राजक्ता कोली की जिंदगी, ऐसे शुरू हुआ यूट्यूब का सफर

IANS | September 23, 2026 6:55 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। आज प्राजक्ता कोली को लोग एक सफल कंटेंट क्रिएटर, एक्ट्रेस और राइटर के तौर पर जानते हैं। 'मोस्टली सेन' के नाम से उन्होंने डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई और बाद में एक्टिंग में भी कदम रखा।

'हम 24 में 36 घंटे काम करते थे', रवीना-करिश्मा ने याद किया 90 के दशक का दौर

IANS | September 23, 2026 5:34 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के सेट पर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक के बॉलीवुड दौर को याद किया। वह शो के सेमी-फिनाले एपिसोड में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं थी।

तेलुगु इंडस्ट्री में काम कर भावुक हुए राघव जुयाल, बोले- 'वहां लोग सिनेमा को सेलिब्रेट करते हैं'

IANS | September 23, 2026 4:59 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। डांसर से एक्टर बने राघव जुयाल ने करियर में कई तरह के पड़ाव देखे हैं। डांस रियलिटी शो से पहचान बनाने के बाद उन्होंने टीवी होस्ट के तौर पर अलग जगह बनाई और फिर फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। अब राघव अपने करियर का एक और नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। वह पहली बार तेलुगु सिनेमा में नजर आने वाले हैं और इस सफर ने उन्हें काफी कुछ नया सीखने का मौका दिया है।

संजना सांघी ने यूएन में उठाई युवाओं की आवाज, कहा- 'आज की पीढ़ी को वैसी सुविधाएं नहीं मिल रही, जिसके वे हकदार हैं'

IANS | September 23, 2026 4:26 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस संजना सांघी ने एक बार फिर भारत के युवाओं से जुड़े मुद्दों को वैश्विक मंच पर उठाया है। उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने युवा सशक्तीकरण, शिक्षा और जमीनी स्तर पर विकास को लेकर अपनी बात रखी।

रश्मि देसाई की टीवी पर वापसी, बोलीं- 'कमबैक नहीं बल्कि सही मकसद वाले किरदार का था इंतजार'

IANS | September 23, 2026 2:48 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग और अलग अंदाज से पहचान बनाने वाली रश्मि देसाई एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। लंबे समय बाद अभिनेत्री नए शो 'सयोनी' में नजर आएंगी। रश्मि के लिए यह वापसी सिर्फ एक और टीवी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक ऐसे किरदार के साथ पर्दे पर लौटने का मौका है, जिससे वह खुद को जोड़ पाई हैं।

आज भी इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां खुद को फेमिनिस्ट कहने से बचती हैं : फातिमा सना शेख

IANS | September 23, 2026 2:30 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज 'हुंकार: द रोर' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह एक ऐसी पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं, जो एक नाबालिग लड़की से जुड़े यौन शोषण के मामले की जांच करती है और सच सामने लाने की कोशिश करती है। अपने इस किरदार के साथ फातिमा ने एक बार फिर महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने फेमिनिज्म को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की हैरानी होती है कि आज भी इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां खुद को फेमिनिस्ट कहने से बचती हैं।

मुरलीकांत पेटकर ने कार्तिक आर्यन को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई, बोले-'यह बेहद गर्व का क्षण'

IANS | September 23, 2026 1:41 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। कार्तिक आर्यन के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का पल बेहद खास रहा। फिल्म 'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला और इस सम्मान के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि कार्तिक के लिए सबसे खास बधाइयों में से एक उस शख्स की है, जिसकी जिंदगी को उन्होंने पर्दे पर उतारा है। पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर ने खुद कार्तिक को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है और उनकी मेहनत की तारीफ की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'हनुमान अंश' के कलाकारों से की मुलाकात, फिल्म की सफलता पर दी बधाई

IANS | September 21, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। बाबा नीम करौली के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा में है। इसी बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में फिल्म के कलाकारों से मुलाकात की और उन्हें फिल्म की सफलता पर बधाई दी।

लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'

IANS | September 21, 2026 5:12 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में वर्ल्ड अल्जाइमर डे के मौके पर अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति अल्जाइमर अवेयरनेस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और लोगों से अपील की कि अल्जाइमर को केवल भूलने की बीमारी समझकर नजरअंदाज नहीं करें। इस बीमारी को लेकर परिवार में समय रहते बातचीत शुरू करना जरूरी है ताकि इसके शुरुआती संकेतों को पहचाना जा सके और जरूरत पड़ने पर सही मदद ली जा सके।

बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन, एआईसीडब्ल्यूए ने दी श्रद्धांजलि

IANS | September 21, 2026 3:42 PM

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। जानी-मानी बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। अभिनेत्री के निधन की खबर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने दी।